Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गाजीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर कुसुम (अतरौली पुरवा मौजा) में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान नजमा खातून (26) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतारकर चौकी पर रख दिया था।
मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटोरा गांव निवासी मृतका की मां मुन्नी खातून ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
परिजनों के अनुसार, नजमा खातून की शादी करीब सात वर्ष पूर्व कासिमाबाद क्षेत्र निवासी आमिर खान से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता रहा। कई बार उस पर आभूषण चोरी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट भी की गई।
बताया जा रहा है कि इस संबंध में पहले भी थाना और महिला पुलिस डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह की प्रक्रिया चल रही थी। बावजूद इसके प्रताड़ना जारी रही।
मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles