Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एसएसपी के आकस्मिक निरीक्षण से चरथावल थाने में मचा हड़कंप, रिकॉर्ड से लेकर हेल्प डेस्क तक परखी व्यवस्था

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के बुधवार को थाना चरथावल पहुंचते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। एसएसपी ने आकस्मिक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा और रिकॉर्ड व्यवस्था से लेकर फरियादियों के निस्तारण तक हर बिंदु पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक और मालखाने का गहन निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव, अपराध रजिस्टरों के अपडेट और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कंप्यूटर कक्ष में सीसीटीएनएस प्रणाली, पोर्टल एंट्री और डाटा अपडेट की स्थिति जांची गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ऑनलाइन प्रविष्टियां समयबद्ध और त्रुटिरहित हों, ताकि जनता को त्वरित सेवाएं मिल सकें।
महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचे एसएसपी ने महिला शिकायतों के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण पर जोर दिया। वहीं आगंतुक कक्ष में फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर सुनकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
बैरक और थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, शस्त्रों के रखरखाव और ड्यूटी प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। साथ ही पुलिस टीम को नियमित गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि पुलिसिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर, थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles