Homeराष्ट्रीयसड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम

सड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम

रिपोर्ट – राकेश कुमार

स्योहारा(बिजनौर)। धामपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका साथी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला वीरथला (शेरकोट) निवासी मोहसिन (28), पुत्र जमील, अपने साथी इमरान पुत्र हस्सू पहलवान (निवासी कायस्थान, शेरकोट) के साथ बाइक से लौट रहा था। मोहसिन अपनी बुआ के घर गैस सिलेंडर देकर घर आ रहा था।

धामपुर मार्ग पर फव्वारे से थोड़ा आगे पहुँचते ही, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का पहिया मोहसिन के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इमरान को इस हादसे में मामूली चोटें आईं। मोहसिन की शादी एक माह पूर्व ही नगीना में हुई थी। इस आकस्मिक घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments