Homeराष्ट्रीयशरीफाबाद में बिना अनुमति मूर्ति स्थापना पर प्रशासन सख्त, हटवाई गई मूर्ति

शरीफाबाद में बिना अनुमति मूर्ति स्थापना पर प्रशासन सख्त, हटवाई गई मूर्ति

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शरीफाबाद में कुछ लोगों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के एक महापुरुष की मूर्ति स्थापित कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।
सूचना पाकर एसडीएम हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें नियमों की जानकारी दी और समझा बुझाकर देर शाम स्थापित मूर्ति को हटवा दिया गया।
एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि निजी या सार्वजनिक भूमि पर किसी भी महापुरुष की मूर्ति स्थापित करने के लिए शासन की पूर्व अनुमति अनिवार्य है। बिना अनुमति ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले गांव से कुछ लोग उनके पास आए थे, जिन्हें पहले ही स्पष्ट रूप से बताया गया था कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती।
इसके बावजूद गांव में मूर्ति स्थापित कर दी गई, जिसे अब हटा लिया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित कर लिया है।
फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है और प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments