Homeराष्ट्रीयविकास बनेगा रामपुर की पहचान, चमक रहीं सड़कें और सुधर रहे बाजार:...

विकास बनेगा रामपुर की पहचान, चमक रहीं सड़कें और सुधर रहे बाजार: आकाश

बाबा दीप सिंह नगर में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने तीन सड़कों का किया लोकार्पण

बोले रामपुर में निरंतर चलता रहेगा विकास का पहिया

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि अब विकास रामपुर की पहचान होगी। न सिर्फ यहां की सड़कें चमक रही हैं, बल्कि बाजार भी संवर रहे हैं। वह बाबा दीप सिंह नगर में आयोजित सड़कों के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने बाबा दीप सिंह नगर में बनीं तीन सड़कों का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब रामपुर में विकास सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों में ही होता था। उस वक्त नगर पालिका बोर्ड में यह प्रस्ताव तक पास हुआ था कि ज्वालानगर और सिविल लाइंस से सपा को वोट नहीं मिला। वहां से भाजपा विजयी हुई है, इसलिए इन इलाकों में विकास कार्य नहीं कराए जाएंगे। इसी भेदभाव के आधार पर विकास कार्य हुए भी। लोग दशकों तक कच्ची और बदहाल सड़कों से गुजरने को मजबूर रहे। पीने के लिए पानी नहीं था, तो लोगों के घरों में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता था। ऐसे हालात बन गए थे कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। लेकिन, 2017 के बाद सूबे की सत्ता बदली, तो रामपुर के हालात भी बदल गए। जनता से भेदभाव करने वाले आज जेल में सजा काट रहे हैं। ज्वालानगर और सिविल लाइंस के साथ ही पूरे शहर में चारों तरफ विकास कार्य चल रहे हैं। लोगों को भरपूर बिजली के साथ ही पानी मिल रहा है। आज किसी क्षेत्र में वोटबैंक के आधार पर विकास कार्य नहीं हो रहे, बल्कि लोगों की आवश्यकता को केंद्र में रखकर कार्य कराए जा रहे हैं। सुनियोजित विकास हो रहा है। शहर के बाजारों से लेकर गली मोहल्ले तक संवारे जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि विकास का यह सिलसिला आगे भी अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments