Homeराष्ट्रीयवारंटी अभियुक्त अजय कुमार गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई तेज

वारंटी अभियुक्त अजय कुमार गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई तेज

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जनपद में वारंटी और शातिर अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 9 अप्रैल 2026 को वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बधाई खुर्द क्षेत्र में दबिश देकर वांछित वारंटी अजय कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम बाननगर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वितीय, मुजफ्फरनगर में परिवाद संख्या 8887/9/25 धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला विचाराधीन था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के चलते आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।
कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र और कांस्टेबल अशोक राणा शामिल रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments