Homeराष्ट्रीयलौह पुरुष की जयंती पर भव्य पदयात्रा व जनसभा आज, मंत्री कपिल...

लौह पुरुष की जयंती पर भव्य पदयात्रा व जनसभा आज, मंत्री कपिल देव अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सोमवार, 12 नवंबर को एक भव्य पदयात्रा एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा प्रातः 9:00 बजे ग्रेना चैम्बर इंटर कॉलेज से प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर आरंभ की जाएगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों — गौशाला रोड, नई मंडी, द्वारकापुरी, गांधी कॉलोनी, एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरवट फाटक, अहिल्याबाई मार्ग, रुड़की रोड, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, लोहिया बाजार एवं एस.डी. मार्केट होते हुए शाम 3:30 बजे टाउन हॉल मैदान पहुंचेगी।

यात्रा में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रत्येक पड़ाव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलपान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगी।

टाउन हॉल मैदान पर आयोजित विशाल जनसभा में मंत्री कपिल देव अग्रवाल सरदार पटेल के राष्ट्रीय विचारों, जीवन दर्शन और देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे।

इस आयोजन की तैयारियों में लोकसभा संयोजक विजेंद्र पाल, जिला संयोजक संजय गढ़, जिला सहसंयोजक रोहतास पाल, सुनील दर्शन तथा विधानसभा कार्यक्रम संयोजक विशाल गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विशाल गर्ग ने बताया कि नगर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों का विशेष सहयोग इस यात्रा को मिलेगा, जो “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।

वहीं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिल्ली में हुए हालिया हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसी हरकतें किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। देश में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले आतंकी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हमारी टीमें पूरी सतर्कता से काम कर रही हैं।” उन्होंने मुस्लिम समाज से भी अपील की कि यदि कहीं संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो आगे आकर ऐसे तत्वों को कानून के हवाले करने में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments