Homeराष्ट्रीयरेलवे अंडरपास पर सख्ती: देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंत्री कपिल देव...

रेलवे अंडरपास पर सख्ती: देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंत्री कपिल देव ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। शहर की जाम समस्या से निजात दिलाने वाली बहुप्रतीक्षित रेलवे अंडरपास परियोजना पर अब सख्ती के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री व नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को सरकुलर रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से श्री राम कॉलेज तक निर्माणाधीन अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके पर मौजूद रेलवे और संबंधित विभागों के अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के पालन की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि इस जनहित से जुड़ी परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा के भीतर अंडरपास को हर हाल में पूरा कर आमजन को राहत दी जाए।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो और आम लोगों, खासकर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए।
मंत्री ने कहा कि यह अंडरपास शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी, बल्कि लोगों का आवागमन भी पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुगम होगा।
उन्होंने दोहराया कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर परियोजना की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि पारदर्शिता, गुणवत्ता और तेजी के साथ काम पूरा कर जनता को जल्द से जल्द उसका लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments