Homeराष्ट्रीयरहस्यमयी गोलीकांड में 24 वर्षीय युवक की मौत, शहाबुद्दीनपुर में मची सनसनी

रहस्यमयी गोलीकांड में 24 वर्षीय युवक की मौत, शहाबुद्दीनपुर में मची सनसनी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 24 वर्षीय युवक आदित्य चौहान की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहाबुद्दीनपुर निवासी आदित्य चौहान को अचानक गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार गूंज उठी।
घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हादसे का है, आत्महत्या का या फिर किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
इस दर्दनाक घटना के बाद शहाबुद्दीनपुर समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments