Homeराष्ट्रीयमृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर घूसखोरी का आरोप, किसान यूनियन का...

मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर घूसखोरी का आरोप, किसान यूनियन का धरना तेज

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के ग्राम दतियाना में मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर कथित घूसखोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार को अब भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) का साथ मिल गया है, और संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना शुरू कर दिया है।

ग्राम दतियाना में मृतक किसान अजपाल सिंह के परिजनों से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप के बाद अब मामला गर्मा गया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जिला अध्यक्ष अक्षु त्यागी अपने कार्यकर्ताओं के साथ
विकास भवन में सीडीओ कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए ।

अक्षु त्यागी ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक इस पूरे भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं होता और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और कर्मचारियों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ इस मामले में ही नहीं, बल्कि बिजली विभाग में भी जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। त्यागी के मुताबिक, जहां लोगों की जरूरत नहीं है वहां जबरदस्ती बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं, और जहां जरूरत है वहां उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

किसान यूनियन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुज़फ़्फ़रनगर दौरे के दौरान यह मामला उनके सामने उठाया जाएगा, ताकि भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

धरने के चलते विकास कार्यालय के बाहर माहौल गरमाया हुआ है और बड़ी संख्या में किसान मौके पर जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments