Homeराष्ट्रीयमुजफ्फरनगर में बनी “रहस्य में हत्याकांड” शॉर्ट मूवी हुई रिलीज़

मुजफ्फरनगर में बनी “रहस्य में हत्याकांड” शॉर्ट मूवी हुई रिलीज़

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के युवाओं की प्रतिभा और स्थानीय लोकेशनों की खूबसूरती को बड़े पर्दे पर दिखाने का एक और शानदार प्रयास सामने आया है। आज मासूम म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुई शॉर्ट मूवी “रहस्य में हत्याकांड” ने दर्शकों का ध्यान अपनी कहानी और सस्पेंस से खींच लिया है। यह फिल्म मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक गलियों, खेतों और आधुनिक लोकेशनों पर शूट की गई है, जिससे शहर की झलक फिल्म में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मूवी में लीड रोल में मासूम चौधरी (हीरो) और जरा हयात खान (हीरोइन) मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से कहानी को जीवंत बना दिया।

इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन मुंबई के प्रसिद्ध डायरेक्टर आसिफ ने किया है, जबकि इसकी कहानी शामली के जाने-माने लेखक दिलशाद ने लिखी है। फिल्म के एडिटर फैजल खान हैं, जिन्होंने बेहतरीन तकनीकी संपादन से कहानी को धारदार रूप दिया।

फिल्म के निर्माण में डॉ. ए.एम. त्यागी (CEO हंट सिनेमा), एहसान त्यागी (जड़ौदा) और नफीस अहमद सुजरू का विशेष सहयोग रहा। इनके साथ-साथ फिल्म के प्रोडक्शन दल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों का भी अहम योगदान रहा।

फिल्म के रिलीज़ प्रोग्राम में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें डायरेक्टर समीर सेम, एक्टर मुनव्वर मंसूरी, अभिषेक रोहिल्ला (पानीपत), मॉडल शिखा कश्यप (गाजियाबाद), आर्टिस्ट एवं इंफ्लुएंसर सिमरन (मुजफ्फरनगर), इंफ्लुएंसर तुषार बंसल और अभिषेक वहलना प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने फिल्म की टीम की सराहना की और कहा कि स्थानीय टैलेंट को मंच देने के ऐसे प्रयास समाज में नई ऊर्जा पैदा करते हैं।

फिल्म की कहानी एक रहस्यमय हत्या पर आधारित है, जिसमें रोमांच, सस्पेंस और सामाजिक संदेश का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म के निर्देशक आसिफ ने बताया कि यह केवल एक थ्रिलर कहानी नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती नकारात्मक सोच के खिलाफ एक सकारात्मक पहल है।

निर्माण दल ने कहा कि इस वेब सीरीज़ का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना और युवाओं को रचनात्मकता की दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में मौजूद कला और प्रतिभा को इस फिल्म के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है।

दर्शक “रहस्य में हत्याकांड” को आज से मासूम म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। फिल्म के रिलीज़ होते ही इसे सोशल मीडिया पर सराहना मिलनी शुरू हो गई है, और दर्शक इसके सस्पेंस व सामाजिक संदेश की खूब चर्चा कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर जैसे शहर से निकलकर इस तरह के फिल्मी प्रयास स्थानीय प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते जा रहे हैं। उम्मीद है कि “रहस्य में हत्याकांड” आने वाले समय में वेब सीरीज़ की दुनिया में मुजफ्फरनगर का नाम और ऊँचाई पर ले जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments