रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम’ का आयोजन आज पुलिस लाइन सभागार, बाराबंकी में किया गया। जिसमें बहादुरी का कार्य करने वाली महिला, बालिकाएं/बच्चों तथा पुलिस कार्य में सहयोग देने वाली महिला पुलिसकर्मियों को एडीएम निरंकार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रशस्त्रि पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रामनगर सुश्री गरिमा पंत, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार तथा महिला थाना प्रभारी रत्ना कुमारी , महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी मुन्नी देवी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

