Homeराष्ट्रीयमहिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले गिरफ्तार, नई मंडी पुलिस की...

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले गिरफ्तार, नई मंडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रिपोर्ट – कबीर


मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता करने वालों के खिलाफ नई मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने महिला और युवती के साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया बल्कि विरोध करने पर मारपीट और धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्कूटी समेत दबोच लिया है।
पूरा मामला थाना नई मंडी क्षेत्र का है, जहां पीड़ित परिवार के सदस्य कार्तिकेय बंसल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी माता राधा बंसल और बहन सौम्या बंसल के साथ दो युवकों ने रास्ते में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब परिवार की ओर से विरोध किया गया तो आरोपियों ने अश्लील टिप्पणियां करते हुए बदतमीजी शुरू कर दी।
इतना ही नहीं, मामला बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने मारपीट करते हुए धक्का-मुक्की की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाना नई मंडी पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
शिकायत मिलते ही नई मंडी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तेजी दिखाते हुए आर्यमान रघुवंशी निवासी पचेंडा रोड और शौर्य गुप्ता निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की, जिसे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments