Homeराष्ट्रीयबुलंद उड़ान की संस्था की संस्थापिका डा. अंजू वर्मा ने युवतियों को...

बुलंद उड़ान की संस्था की संस्थापिका डा. अंजू वर्मा ने युवतियों को साइकिल व सिलाई मशीन वितरित किया।

बहराइच। तहसील महसी क्षेत्र के घाघरा तटीय पिपरी निवासी डॉ अंजू वर्मा ने गरीब युवतियों को साइकिल व गरीब असहाय महिलाओं को सशक्ति बनाने के साथ सिलाई मशीन वितरण किया। उत्तर प्रदेश के संस्था संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि अपने उत्तर प्रदेश में करीब दो वर्षों से इस संस्था के तहत काम किया जा रहा है।, इन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से जो गरीब असहाय परिवार हैं उनके बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कॉपी, किताब उनकी एडमिशन फीस की भी मदद की जाती है। गरीब असहाय परिवारों को उनकी रोजी रोजगार के लिए आर्थिक मदद भी की जाती है। डॉक्टर बिहारी लाल की बहू अंजू वर्मा पत्नी दीनबंधु प्रजापति वैज्ञानिक इसरो की संस्था बुलंद उड़ान की संस्थापिका ने मंगलवार देर शाम को राधा पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी कॉलोनी, शांति शुक्ला पुत्री स्वर्गीय अनंत राम शुक्ला निवासी किशानगंज, फूलमती पुत्री अच्छेलाल निवासी मेथौरा, अंजलि पुत्री राममिलन निवासी पट्टी बमियारी, रीना पुत्री अरविंद भगवानपुर को साइकिल देकर इनके शिक्षा क्षेत्र में बढ़ने की कामना की। वही गगन पांडेय पत्नी स्वर्गीय संदीप पांडेय कल्याण पुरवा, अंशु यादव पुत्री राम तेज यादव निवासी मेथौरा को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनने पर उत्साहित किया और उससे अपना जीवन यापन चलाने के लिए भविष्य में कामना की। इस मौके पर डॉ बिहारी लाल, डॉ हरिशंकर प्रजापति, डॉक्टर महेश कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments