Homeराष्ट्रीयबिजली विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजी भाकियू अराजनीतिक, दूसरे दिन भी...

बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजी भाकियू अराजनीतिक, दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग की चेकिंग के नाम पर हो रहे कथित भ्रष्टाचार तथा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) का धरना दूसरे दिन भी जोरदार तरीके से जारी रहा। 66 केवी बिजलीघर पर यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जहां किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जिला अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने कहा कि अब केवल ज्ञापन से काम नहीं चलेगा, हमें ठोस समाधान चाहिए। जब तक समस्या का निवारण नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने किसानों की मांगों को नज़रअंदाज़ किया तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

वहीं यूनियन के युवा महानगर अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि 15 तारीख को हम हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगेंगे और जो पैसा इकट्ठा होगा, वह डीएम को सौंप देंगे ताकि बिजली विभाग के भ्रष्टाचारियों का पेट भर सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की यह परंपरा अब असहनीय हो चुकी है, गरीब उपभोक्ताओं का जीना दूभर हो गया है।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और विभागीय भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता का संदेश दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments