Homeराष्ट्रीयपटाखे के विवाद में कोलकर्मी की मौत, परिजनों ने थाना परिसर में...

पटाखे के विवाद में कोलकर्मी की मौत, परिजनों ने थाना परिसर में किया हंगामा

उमरिया — अमित दत्ता
नौरोजाबाद थाना अन्तर्गत दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद एक कालरी कर्मचारी की मौत हो गई है। मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल कर्मचारी ने इलाज के दौरान कालरी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-8 निवासी छठ कुमार साहू उम्र 50वर्ष जो जोहिला एरिया के कुदरी कोयला खदान में कार्यरत थे, मंगलवार रात ड्यूटी से घर पहुंचे ही थे तभी मोहल्ले में पटाखे फोड़ने को लेकर उनके पड़ोसी सुशील सोनी से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो सुशील सोनी अपने बेटे रोहित एवं कृष्ण कुमार के साथ मिलकर लाठी-डंडों से छठ कुमार की पिटाई कर दी।
गंभीर रूप से घायल छठ कुमार अपनी जान बचाकर किसी तरह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद वे इलाज के लिए कालरी अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह परिजन शव लेकर नौरोजाबाद थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस.सी. बोहित ने बताया कि विवाद पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ था। घटना के बाद छठ कुमार ने खुद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रात में ही मामला दर्ज किया था। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ी और कलरी अस्पताल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशील सोनी और उसके दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments