Homeराष्ट्रीयधर्मांतरण मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू...

धर्मांतरण मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू संगठन पहुंचा थाने

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। सीकरी का धर्मांतरण का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस ने एक अरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीं देर शाम थाने पर पहुंचे हिन्दू संगठन के सदस्यों ने शेष तीन आरोपियों की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग सहित सभी आरोपियों के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है।

       भोपा थाना पर रविवार की शाम  हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पँवार उर्फ साधु गुर्जर के नेतृत्व में पहुंचे देशराज चौहान, वैभव यादव, पवन मित्तल, रवि चौधरी, अश्विनी, अंकित, राहुल, हनी, विपुल, नितिन आदि ने सीकरी में राकेश शर्मा के धर्मांतरण कराने का प्रयास करने वालो की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग की। नरेंद्र पँवार ने बताया कि धर्मांतरण की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। घटना में शामिल एक आरोपी अफसर अली को गिरफ्तार किया गया है। सलमान, अनस, दानिश की गिरफ्तारी नही हुई है व मुख्य षड्यंत्र कारी व्यक्ति सहित जिस मस्जिद में वजू कराकर नमाज अदा कराई गयी वहाँ के मौलाना पर कार्रवाई नही हुई है।सनातन के कुछ रक्षक भक्षक बनने का काम कर रहे हैं। ऐसे में सनातन की रक्षा बहुत मुश्किल हो जाएगी।आरोपियों को बचाने वालो को वह चेतावनी देते हैं कि ऐसा प्रयास बिलकुल न करें। धर्मांतरण मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ अगर कार्रवाई नही हुई तो थाने पर बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments