Homeराष्ट्रीयधर्मांतरण की साजिश रची… वायरल वीडियो के बाद दबोचा गया आरोपी

धर्मांतरण की साजिश रची… वायरल वीडियो के बाद दबोचा गया आरोपी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में युवक को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने, वर्षों तक नौकर बनाकर रखने और बाद में षड्यंत्रपूर्वक धर्मांतरण का प्रयास करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने की कोशिश का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी अफसर पुत्र अख्तर करीब 15 वर्ष पूर्व एक किशोर को अपने घर बहला-फुसलाकर ले आया था। आरोप है कि आरोपी ने युवक को अपने घर में नौकर की तरह रखा और बाद में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका धर्मांतरण कराने का प्रयास किया।
इतना ही नहीं, कस्बा भोकरहेड़ी स्थित मस्जिद में युवक के नमाज पढ़ते समय वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थानाप्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments