Homeराष्ट्रीयतितावी पुलिस का शिकंजा: वांछित आरोपी बाबू दबोचा, बुढीना कला मार्ग से...

तितावी पुलिस का शिकंजा: वांछित आरोपी बाबू दबोचा, बुढीना कला मार्ग से गिरफ्तारी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को बुढीना कला जाने वाले रास्ते पर लालूखेड़ी की तरफ करीब 50 कदम दूरी से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबू पुत्र आनन्द निवासी ग्राम सूप, थाना रमाला, जनपद बागपत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। आरोपी थाना तितावी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 90/26, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित चल रहा था।
थाना तितावी पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को मिली सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा रही। फरार अभियुक्तों पर लगातार कसे जा रहे शिकंजे से अपराधियों में भी हलचल मची हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह तथा हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments