Homeराष्ट्रीयट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: अतिक्रमण पर चला अभियान, 228 वाहनों के...

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: अतिक्रमण पर चला अभियान, 228 वाहनों के चालान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बुधवार को यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों से अतिक्रमण हटवाया गया, जबकि नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 228 वाहनों के चालान किए गए।
यातायात पुलिस की टीम ने महावीर चौक से प्रकाश चौक, रोडवेज बस अड्डा, कोर्ट रोड, अंबेडकर चौराहा, झांसी की रानी, आलू मंडी और शिव चौक समेत विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाया। सड़कों के किनारे खड़े वाहन, अवैध रेहड़ी-पटरी और रास्ता घेरकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे आमजन को राहत मिली।


शहर में लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को राहत भरा कदम बताया। बाजारों में अतिक्रमण और गलत पार्किंग के कारण रोजाना लगने वाले जाम से व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, जरूरी कागजात साथ रखने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने का आग्रह किया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments