Homeराष्ट्रीयजिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आवासीय) का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आवासीय) का किया निरीक्षण

परखी शिक्षा व आवासीय व्यवस्थाएं, छात्राओं से लिया फीडबैक

छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता पर लिया सीधा फीडबैक

रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन के साथ विकास खण्ड बनीकोडर अन्तर्गत सनौली में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आवासीय) का निरीक्षण किया। यह विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को आवासीय सुविधाओं सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु संचालित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर स्मार्ट क्लास रूम, कम्प्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया।उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, लक्ष्य निर्धारित करने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनकी पढ़ाई, रहन-सहन, उपलब्ध सुविधाओं एवं विद्यालय में संचालित सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु किए जा रहे नवाचारों, डिजिटल शिक्षा के उपयोग एवं छात्राओं के समग्र विकास के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। साथ ही आवासीय व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया, जहाँ छात्राओं ने मंत्रोच्चार के साथ भोजन प्रारंभ किया। जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, मात्रा एवं पोषण स्तर के संबंध में छात्राओं से फीडबैक प्राप्त किया तथा सम्बन्धित को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय के छात्रावास (हॉस्टल) का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कमरों की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं छात्राओं के रहने की सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास में स्वच्छता, सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए तथा छात्राओं को सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।
इस दौरान एसडीएम राम सनेही घाट,जिला समाज कल्याण अधिकारी, विद्यालय प्रधानाचार्य सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments