Homeराष्ट्रीयछपार फ्लाईओवर हादसा / तेज रफ्तार बनी काल

छपार फ्लाईओवर हादसा / तेज रफ्तार बनी काल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से इस वक्त की बड़ी और बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है… जहां एक तेज रफ्तार कार मौत का कारण बन गई। छपार थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

रविवार को जनपद मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित फ्लाईओवर के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के घुमाव पर कार चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद कार साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना छपार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुग्राम निवासी सागर, हिमांशु और यश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य युवक वरुण और सुशांत की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें मेरठ के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments