Homeराष्ट्रीयचौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश घायल

चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश घायल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में चौकीदार की निर्मम हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। थाना चरथावल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोच लिया, जिनमें एक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा-डंडा, अवैध तमंचे और मोटरसाइकिल बरामद की है।

दरअसल, 24-25 अप्रैल की रात चरथावल कस्बे के किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में तैनात चौकीदार राजू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने सिर और गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
घटना के खुलासे के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार काम कर रही थीं। इसी बीच 2 मई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी किशनपुरा के जंगल में छिपे हैं और भागने की फिराक में हैं।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन और नितिन उर्फ नितीश के रूप में हुई है। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दुकान के विवाद को लेकर ही इस खौफनाक हत्या को अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा और डंडा, बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे कारतूस सहित बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments