Homeराष्ट्रीयचोरी की घटना का सफल अनावरण कर 01 चोर गिरफ्तार, कब्जे से...

चोरी की घटना का सफल अनावरण कर 01 चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए आभूषण व नगदी बरामद

रिपोर्ट – शौकिन सिद्दीकी

शामली, कांधला। दिनांक 25.10.2025 थाना कांधला क्षेत्रान्तर्गत वादी बबलू राणा पुत्र इरशाद राणा निवासी मौ0 खाकरोबान कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली की भाभी फरहा पत्नी वाजिद राणा निवासी मौहल्ला सरवज्ञान कस्बा व थाना कांधला के घर से अज्ञात चोरों द्वारा सोने, चांदी के आभूषण व 10 हजार रूपये की नगदी चोरी होने तथा दिनांक 06.11.2025 को वादिया संजीदा पत्नी मेहरबान निवासी ग्राम खन्द्रावली थाना कांधला जनपद शामली के घर से अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी करने के सम्बन्ध दी गई तहरीरों के आधार पर थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किये गये थे। उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा टीम गठित कर अभियुक्तगण की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कांधला को निर्देशित किया गया था। आज दिनांक 07.11.2025 को पुलिस अधीक्षक शामली एन. पी. सिंह के आदेशानुसार थाना कांधला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर 01 चोर को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से चोरी किये हुए आभूषण व नगदी बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कांधला पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार किया अभियुक्त कासिम पुत्र महबूब निवासी ग्राम खन्दरावली थाना कांधला जनपद शामली है।

उपरोक्त अभियुक्त से पीली धातु के कुल आभूषण 30 बरामद हुए जिनमें से एक मंगलसूत्र, 4 पीली धातु की अंगूठी, 02 झुमके घुंघरू वाले, 4 कान के टॉप्स, 02 लॉकेट (जिनमे एक मे पीले मोतियो की माला तथा एक मे लाल रंग के मोतियो की माला), 02 कुंडल कानो के तथा 02 लॉकेट बिना चैन के, नाक की 05 लोंग, 07 कान की बाली, गले का 01 हार तथा सफेद धातु के कुल 103 आभूषण जिनमे से, 02 लॉकेट चैन सहित, 02 पचांगली, 02 चमकदार पाजेब, 04 कंगन घूंघरूदार, 02 कंगन झालरदार, 02 पचांगली, 02 सैम्पिल, 02 हार, 02 ब्रास्लेट फूलदार, 01 ब्रास्लेट चेनदार, 02 ब्रास्लेट जिन पर लाल चमकदार धातु लगी है, 02 चेन, 04 मेहंदी छल्ले, 03 लॉकेट बिना चैन (जिनमे 02 दिल के आकार के व 01 गोल फूलदार), 02 मेहंदी छल्ले, 20 अगूठी, 15 सिक्के (जिनमे 05 सिक्के लॉकेट नुमा व 10 सिक्के गोल रूपये के आकार के), 03 बिछुए, 6 अंगूठे के 02 बिछुए जोडी के पैर के, एक लाल रंग के चेनदार छोटे बैग मे सफेद धातु की 08 पाजेब, एक पॉलीथीन जिसमें सफेद धातु के (02 ब्रास्लेट, 02 हाथ के कंगन, 04 सैम्पिल, 02 पचांगली, 02 हार जिनमे से एक मे सफेद धागा और एक मे लाल धागा बंधा है), एक चॉकलेट रंग का चेन नुमा पर्स जिसमे 06 चाबी जिनमे एक पर काला धागा बंधा है तथा एक पांच सौ रूपये का नोट जिस पर 6UC143919 लिखा है तथा एक नेपाल राष्ट्र बैंक लिखा रूपैयाँ बिस, एक बडा पेंचकश जिस पर नीले रंग की मूठ जो बीच से आधी टूटी है, एक काले रंग का बैग बरामद हुआ जिसको देखकर अभि0 कासिम ने बताया कि साहब इसी पेंचकश से मैने लोहे की अलमारी का ताला तोडा था तथा मेरी जेब से बरामद 3000 रूपये जो आपको मिले है। 18 अदद डिब्बो में आभूषण (पीली धातु के 30 व सफेद धातु के 103 आभूषण) तथा एक पुलिन्दा में एक अदद पेचकस कुल 19 पुलिन्दे आदि। पुलिस अधीक्षक महोदय शामली द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10,000 रुपये की इनाम की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments