Homeराष्ट्रीयगाजीपुर में सघन अभियान, कई वाहनों का चालान

गाजीपुर में सघन अभियान, कई वाहनों का चालान

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 100 से अधिक बाइकों की जांच की गई।


चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को सख्त हिदायत भी दी गई कि भविष्य में ऐसे अवैध बदलाव न करें।
अभियान के तहत पुलिस टीम रानी बाग, रेलवे स्टेशन रोड समेत अन्य स्थानों पर स्थित बुलेट सर्विस शॉप्स पर भी पहुंची। वहां संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर न लगाएं। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।


यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय निर्धारित मानकों का पालन करें और अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफिकेशन से बचें। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments