Homeराष्ट्रीयखेतों में बढ़ेगी पैदावार, वैज्ञानिकों ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

खेतों में बढ़ेगी पैदावार, वैज्ञानिकों ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा में बुधवार को “कर्मचारी–अधिकारी–वैज्ञानिक संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेतों में उत्पादन सुधारने को लेकर रणनीति तय की गई। कार्यक्रम में फील्ड कर्मचारियों को फसल कटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया और संतुलित उर्वरकों के सही उपयोग से अधिक पैदावार लेने के गुर बताए गए।
उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसान समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाए और फील्ड में लगातार सक्रिय रहकर किसानों से सीधा संवाद बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचना चाहिए।
कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती, उर्वरक प्रबंधन और फसल उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। किसानों की लागत घटाकर बेहतर उत्पादन लेने पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा के अध्यक्ष डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. रीना, डॉ. सौम्या, सचिन कुमार, अमित पारस, राजीव लंबा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को खेती की तरक्की और किसानों के हित में अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments