Homeराष्ट्रीयकृषि विभाग का कर्मचारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कृषि विभाग का कर्मचारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिपोर्ट – एलन सिंह

सहारनपुर। सहारनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर… भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के टेक्नीशियन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

जनपद सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कृषि विभाग के टेक्नीशियन अरुण कुमार को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता अमरनाथ निवासी दीदपुरा, अंबेहटा पीर थाना नकुड़ ने आरोपी कर्मचारी पर काम कराने के बदले 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से किसानों और दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना जनकपुरी लाया गया, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कृषि विभाग में और भी कर्मचारी रिश्वतखोरी में शामिल हैं, और क्या पूरे नेटवर्क की जांच होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments