Homeराष्ट्रीयकायमगंज बस अड्डा की दुर्दशा पर परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर...

कायमगंज बस अड्डा की दुर्दशा पर परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह हुए आग बबूला, एआरएम को फटकारा।

रिपोर्टर सुधीर कुमार
कायमगंज/फर्रुखाबाद

परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह कायमगंज आये। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा अब सभी परिवहन विभाग की 48 सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें वाहन, लाइसेंस और परमिट आदि से जुड़े कार्यों के लिए सेवाएं शामिल है। अब किसी को आरटीओ कार्यालय नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा अभी तक परिवहन विभाग में एक ही बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर था लेकिन अब 23 बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर बना रहे है और बनना शुरू हो गए है। 54 का अभी टेंडर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार परिवहन विभाग में 36 पद एआरटीओ सड़क सुरक्षा के लिए सृजित किए गए है। अभी नोटिफिकेशन हुआ है। उन्होंने कहा अभी हमारा विभाग जिला स्तर पर था लेकिन एमवीआई के 351 पद सृजित किए है। अब हर तहसील पर हमारा विभाग बैठेगा। वहां मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) तैनात रहेंगे। सिपाही रहेंगे और बाबू भी रहेंगे, जो हम जिले स्तर पर करते है वह अब तहसील स्तर पर प्राप्त होगा। कायमगंज बस अड्डे की दुर्दशा पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री श्री सिंह ने फौरन एआरएम राजेश कुमार को बुलाया। वह मौके पर पहुंचे और जवाब देने को कहा। इस पर एआरएम ने कहा प्राइवेट पार्किंग हटवा दी गई थी। गेट लगवा देंगे। बस अड्डे की दुर्दशा पर वहां मौजूद विधायक डॉक्टर सुरभि ने भी सहमति जताई तो परिवहन मंत्री ने एआरएम को सख्त निर्देश दिए विधायक जो कहे उसका फौरन स्टीमेट बनवा कर भेजिए। विभाग में पैसे की कोई कमी नहीं है। हम खर्च नहीं कर पा रहे है। आप स्टीमेट क्यों नहीं भेजते हो। वह बोले बसों की हाजरी लगवाइए। इस पर विधायक बोली बसे बाहर खड़ी होती है और जाम लगता है। कार्रवाई करें। मंत्री ने कहा बस अड्डे पर अच्छा शौचालय, लैट्रिन, बैठने की व्यवस्था कराइए। इस दौरान भाजपा नेता संदेश राजपूत ने मांग की बदायूं, मैनपुरी के लिए यहां से कोई बस सेवा नहीं है। इस पर परिवहन मंत्री ने कहा अभी हम सात हजार बसे नई ले रहे है। जहां जहां से विधायक संचालन के लिए लिख कर दे। वहां से बस चलवा दीजिए। बस की कोई कमी नहीं है। संभल मामले में पूछे गए सवाल पर परिवहन राज्य मंत्री ने कहा वहां न्यायालय के आदेश पर कमेटी गई थी। वहां पथराव किया गया। प्रशासन कानून व्यवस्था के लिए कार्रवाई कर रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर एक सवाल के जवाब में बोले वह (मोहन भागवत) संभल के लिए नहीं बोले। पूरे देश के लिए बोले। मंत्री ने भागवत कि बात दोहराई और कहा उन्होंने कहा कि किसी चीज की अती नहीं होनी चाहिए। मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने पूरे देश के लिए संदेश दिया था। वार्ता से पहले राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉक्टर मिथलेशअग्रवाल, प्रधानाचार्य आरके बाजपेई समेत भाजपा पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी, उप प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, दीपक जैना, अवनीश चतुर्वेदी, देवेंद्र दुबे, सागर गुप्ता, एसके बाजपेई समेत कानपुर व फर्रुखाबाद के परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Previous article
Next article
यूपी के जनपद सम्भल में विभिन्न स्त्रोत के माध्यम से एक सूचना प्रसारित की जा रही थी कि सदर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की पुलिस अभिरक्षा के दौरान मृत्यु हो गयी है इस सम्बन्ध मे जांच की गयी तो पाया गया है कि आज दिनांक 23.12.2024 को किसी भी व्यक्ति को अवैध तरीके से पुलिस अभिरक्षा मे नही लिया गया था तथा न ही किसी व्यक्ति की पुलिस अभिरक्षा के दौरान मृत्यु हुई है इस सम्बन्ध मे वायरल पोस्ट की जानकारी की जा रही है m,वायरल पोस्ट जांच मे झूठी पायी गयी जिसका थाना स्थानीय पुलिस ने पूर्ण साक्ष्य के दौरान खण्डन किया जाता है,वायरल पोस्ट की जानकारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है,सदर कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर निरीक्षक सम्भल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments