Homeराष्ट्रीयऑपरेशन सवेरा के तहत मीरापुर पुलिस की बड़ी सफलता, 58 किलो गांजा...

ऑपरेशन सवेरा के तहत मीरापुर पुलिस की बड़ी सफलता, 58 किलो गांजा समेत तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत मीरापुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 58 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, थाना मीरापुर पुलिस टीम और मिशन शक्ति की संयुक्त टीम ने ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर सम्भलहेड़ा नहर पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग की। इसी दौरान संदिग्ध कार सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा मिला। पुलिस ने मौके से 58 किलो गांजा, एक आल्टो कार (नंबर UP16 AC 0133) और एक सैंट्रो कार (नंबर CG15 CR 4775) बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेन्द्र पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम मन्दवाड़ा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर, इनाम पुत्र जंगशेर निवासी राजीव कॉलोनी वार्ड-11 थाना किला जनपद पानीपत (हरियाणा), हाल निवासी मौहल्ला टोली थाना लोनी गाजियाबाद, तथा तेजपाल पुत्र मांगेराम निवासी महादेव कॉलोनी नूरवाला थाना किला जनपद पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेचते हैं, जिससे अवैध आर्थिक लाभ कमाते हैं। तीनों के विरुद्ध थाना मीरापुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि मुख्य अभियुक्त लोकेन्द्र पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, अन्य दो अभियुक्तों के भी आपराधिक इतिहास का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई में थाना मीरापुर के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, निरीक्षक राजीव कुमार (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक योगेश तेवतिया, आनन्द कुमार, मोहित कुमार, महिला उपनिरीक्षक ममता, महिला कांस्टेबल मधु, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल एशवीर सिंह, सचिन कुमार व नितिन शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन सवेरा” के अंतर्गत नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से मुक्त किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments