Homeराष्ट्रीयइंडियाज टैलेंट सीजन-5 के विजेता अथर्व वर्मा को शहर विधायक ने किया...

इंडियाज टैलेंट सीजन-5 के विजेता अथर्व वर्मा को शहर विधायक ने किया सम्मानित

रामपुर सेवक कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। सिविल लाइन्स के युवा प्रतिभाशाली कलाकार अथर्व वर्मा को हाल शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सम्मानित किया। यह सम्मान उनके इंडियाज टैलेंट सीजन-5 सिंगिंग में शानदार प्रदर्शन और विजयी सम्मान के लिए दिया गया।
सिविल लाइंस क्षेत्र के नूरमहल आवास विकास कालोनी निवासी अथर्व वर्मा गाने के शौकीन हैं और अब उनकी यही प्रतिभा उत्कृष्टता प्राप्त कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में रूड़की में आयोजित समारोह में सीजन का फाइनल हुआ था, जिसमें वह विजयी हुए। देश के मशहूर गायक अनु मलिक ने उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद वह रामपुर पहुंचे, जहां स्थानीय विधायक आकाश सक्सेना ने भी उन्हें सम्मानित किया। रामपुर सेवक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अथर्व की उत्कृष्ट प्रतिभा, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास की सराहना की और कहा कि उनके राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन ने रामपुर जनपद का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं को ऐसे मंचों पर आगे बढ़ने के लिए समर्थन देना चाहिए और स्थानीय स्तर पर भी बच्चों तथा युवाओं को कला, संस्कृति और मनोरंजन के क्षेत्रों में प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अथर्व की जीत सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, जिसने स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments