Homeराष्ट्रीयअस्पताल चौकी इंचार्ज सोनू कुमार की सक्रियता, 24 घंटे में ई-रिक्शा चोरी...

अस्पताल चौकी इंचार्ज सोनू कुमार की सक्रियता, 24 घंटे में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, दो शातिर दबोचे

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने तत्परता और कुशल कार्रवाई का परिचय देते हुए ई-रिक्शा चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। खास बात यह रही कि अस्पताल चौकी इंचार्ज सोनू कुमार की सक्रिय भूमिका के चलते पुलिस ने न सिर्फ चोरी गई ई-रिक्शा बरामद की, बल्कि दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को खालापार निवासी रिजवान पुत्र महमूद ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी ई-रिक्शा (UP 12 DT 3283) को जिला अस्पताल गेट नंबर-1 के सामने से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम और अस्पताल चौकी इंचार्ज सोनू कुमार की मुस्तैदी के चलते पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने ग्राम लद्दावाला क्षेत्र से सरताज (27) और अलताफ (19) को चोरी की गई ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सरताज का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक आयुष्मान शर्मा, कांस्टेबल विनित कुमार और रविश कुमार समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहर में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments