Homeराष्ट्रीयअवैध खनन पर सख्ती-जनपद में रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी

अवैध खनन पर सख्ती-जनपद में रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध उप-खनिज खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबन्ध एवं प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने के उद्देश्य से सघन प्रवर्तन अभियान निरन्तर संचालित किया जा रहा है।
अभियान के क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों के प्रमुख चौराहों पर स्थापित कुल 09 चेक-प्वाइण्टों पर रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 07:00 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनात टीमों द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत लगभग 1214 वाहनों की सघन जांच की गई चेकिंग के दौरान तहसील बिलासपुर क्षेत्र में स्थापित चेक-प्वाइण्ट पर 02 वाहन बिना ISTP के परिवहन करते हुए पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए संबंधित थानों में निरुद्ध कराया गया। एo आरo टीo ओo द्वारा 03 वाहनो में HSRP नंबर प्लेट न होने के पर चालान की कार्यवाही की गयी इसके साथ ही जनपद में स्थापित सभी चेक-प्वाइण्टों पर सीसीटीवी कैमरे पूर्णतः क्रियाशील हैं, जिनकी ऑनलाइन मॉनीटरिंग एनआईसी के कंट्रोल रूम से की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को यह भी निर्देशित किया की यदि कोई वाहन दो बार अवैध उप-खनिज अथवा ओवरलोडिंग की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो वाहन का पंजीकरण एवं ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने सहित अन्य दण्डात्मक कार्यवाही तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments