Home Blog Page 641

Baghpat News

बागपत निवासी युवक की शामली सड़क हादसे में हुई मौत ——- बाइक पर एक दोस्त के साथ हरियाणा एक कार्यक्रम में जा रहा था मृतक अंकुश ——- बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर हुआ हादसा ——- बाइक सवार अंकुश की मौके पर हुई मौत दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल ——– जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र में हाईवे 709b पर हुए हादसा ——- परिजनों का रो – रोकर हुआ बुरा हाल ——– बागपत के बिजवाडा गांव का रहने वाला है अंकुश तोमर

ग्रामीणों ने सफाई कर्मी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन,गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर ग्रामीण

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच जरवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटका मरौठा के भिकुंड गांव का है जहां जल भराव की समस्या पहली ही बारिश में देखने को मिल गया। भिकुंड में बरसात के दौरान गन्दे पानी से हर मोहल्ले मे जल भराव की स्थित पैदा हो जाती है।बताते चले जल भराव के कारण चर्म रोग संक्रामक रोग आदि अपना पांव भी पसार लेती है जिसको लेकर गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि हमारे गांव की नालियां साफ नही होती है 7 महीने से सफाई कर्मी ना आने की वजह से गांव की सारी नाली बंद हो चुकी है बारिश का पानी रोड पर भर जाता है जिसे ग्रामीणों को गंदे पानी में होकर निकालना पड़ता है ग्रामीणों ने बताया गांव की सफाई व्यवस्था को लेकर जब सफाई कर्मी के पास फोन किया जाता है सफाई कर्मी द्वारा बताया जाता है हम एसडीएम साहब के यहां काम कर रहे हैं इसी बात का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है नाराज ग्रामीणों ने सफाई कर्मी को हटाकर दूसरी सफाई करने की नियुक्ति की मांग की है।ग्राम पंचायत सचिव विकास सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी नदारद मिले है जिसकी सूचना लिखित में एडीओ पंचायत को भेज दिया मौके पर काम चल रहा है जल्द ही समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

बांदा बीएसए कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, रिश्वत लेते एमडीएम डीसी गिरफ्तार

यूपी के बांदा में एंटी करप्शन पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग में एमडीएम योजना में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर की पोस्ट पर तैनात भास्कर असवानी को एंटी करप्शन टीम ने एक शिक्षक से ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, एंटी करप्शन टीम ने आरोपी एमडीएम डीसी को बीएसए ऑफिस में गिरफ्तार कर देहात कोतवाली में ले जाकर मुकदमा दर्ज कराते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि बांदा बीएसए विभाग में एमडीएम कोऑर्डिनेटर के पद पर तैनात भास्कर आसमानी की पिछले काफी समय से शिक्षकों द्वारा आर्थिक शोषण की बात सामने आ रही थी जिस पर कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायतें भी शिक्षकों द्वारा पहुंचाई गई थी लेकिन इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कोई सार्थक प्रयास उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया। एमडीएम की गड़बड़ी के मामले में बांदा बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात्य शिक्षक गंगा सागर को आरोपी भास्कर आसवानी द्वारा लगातार उत्पीड़ित किया जा रहा था और इस शिक्षक से धनउगाही के चक्कर में वेतन वृद्धि विभाग द्वारा रोकी गई थी, रिश्वत की मांग से पीड़ित शिक्षक ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन डिपार्टमेंट को दी और एंटी करप्शन टीम ने आज बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में शिक्षक से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एमडीएम डीसी भास्कर आसवानी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ।शिकायतकर्ता शिक्षक का कहना है कि एमडीएम डीसी भास्कर आसमानी से बहुत से शिक्षक परेशान है और यह इसी तरह फर्जी कार्रवाई कर शिक्षकों से धन उगाही कर मामले को रफा दफा करता है। फिलहाल एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर आरोपी डीसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डीएम के सख्त आदेश के बाद भी खराब पड़े दर्जनों हैंडपंप नल दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास में लगभग दो दर्जन सरकारी हैंडपंप खराब हैं। चबूतरे टूटे हुए है ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए लोगों केे भटकना पड़ रहा है। इधर सरकार की तरफ से लाखो रुपए नल रिबोर एवम् मरम्मत के लिए खर्च कर दिए गए जबकि आज भी ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर है ,पूरा मामला फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास सहित चारीगाह लुनियनपुरवा गांव का है जहां लगभग 2 दर्जन से अधिक हैंडपंप नल कई वर्षों से खराब पड़े हैं। इनको रिबोर कराने की जरूरत है, एक ग्रामीण दबी जुबान में कहा की लाखो रुपए रिबोर करने के नाम पर खर्च हुए है लेकिन आज तक इन्हें ठीक नहीं कराया गया। जिससे ग्राम प्रधान ग्राम सचिव की लापरवाही से कई हैंड पंप नल मिट्टी के नीचे दबकर रह गए हैं कई जगह चबूतरे टूटे हुए है लोग दूषित जल पी रहे है भीषण गर्मी एवम् बाढ़ प्रभावित गांव होने के चलते भी ध्यान नहीं दे रहे है जिससे लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। इन हैंडपंपों के अलावा दूर-दूर तक कोई अन्य हैंडपंप नहीं है। 1 वर्ष पूर्व खबर को प्रकाशित कर जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है।

दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला,कई लोगों को किया, लहूलुहान पीड़ित को मिल रही जान से मारने की धमकी

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलरिहा गाजीपुर गांव में रात करीब नौ बजे हमलावर करन अर्जुन,इंद्र कुमार,घनश्याम बहादुर, अपने सहयोगियों के साथ लाठी और धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़ित रंजीत पुत्र छोटी के घर चढ़ आए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पीड़ित व उसके परिजनों पर हमला बोल कर कई लोगो को घायल कर दिया।लेकिन दबंग यह नहीं जानते थे उनके द्वारा की जा रही घटना पीड़ित के घर पर लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो रही है।घटना को अंजाम देकर दबंग वापस चले गए। पीड़ित ने 112 पर फोन कर पुलिस की सहायता ली। पुलिस ने भी देखा की लोगो ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की है।बावजूद इसके भी पुलिस ने धारा 147,427,380 323,504,506 का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।जब की घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की धाराओं को मुकदमे से दूर रखा है। वही पीड़ित को दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है पुलिस दबंग को जेल भेजने की बजाय पीड़ित परिवार को सुला के लिए दबाव डाल रही है पीड़ित आहत है व न्याय के लिए भटक रहा है ऐसे दबंगों पर क्या होगी कोई कार्यवाही या फिर जीडी में नाम दर्ज कर होगा कोरम पूरा। पीड़ित का आरोप है कि मामूली धाराओं मे ही मुकदमा दर्ज किया गया है दबंगई और लूटपाट का मुकदमा यदि नहीं दर्ज किया जाता है तों हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां दरवाजा खटखटाएंगे

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दी भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सलाह

गाजियाबाद ब्यूरो विशाल भारद्वाज

गाजियाबाद। भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए नंदग्राम वार्ड 11 में अपनी मां रमा शर्मा के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने अपने संदेश में पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सलाह दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाए जायेंगे।आम जन मानस और पार्टी के नेता व सभी कार्यकर्ताओं को इस मुहिम में जुट कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना की बात कही।
संजीव शर्मा ने बताया बीजेपी कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ और यह अभियान भाजपा 6 जुलाई तक सम्पन्न करेगी। वैसे तो पौधारोपण प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक अभियान के रूप में आगे भी जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अत्यंत गंभीर है। प्रदेश में पेड़ पौधों की अवैध कटाई को भी वन विभाग के माध्यम से सख्ती से रोका जाएगा । हमारे साथ नए पेड़ पौधों के रोपण में इस मुहिम से स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापार मंडलों, धार्मिक सामाजिक सभी व्यक्तियों को उत्साह के साथ जुड़ना है।
वही महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि अभियान को गति देने में महानगर की टीम, मंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं के साथ 23 जून से लगातार लगातार पौधारोपण करना है इसी कड़ी में 25 जून को पश्चिम उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने एक पेड़ मां के नाम को अभियान को गति देने का काम किया था जिसमें महामंत्री पप्पू पहलवान ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया था।

उत्तर प्रदेश में आठ आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, एक साथ बदले गए सात जिलों के पुलिस कप्तान

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

यूपी में चुनावों के बाद तबादलों का क्रम जारी है। मंगलवार को एक साथ आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। इसमें ज्यादातर तबादले पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के तबादले हैं।शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया, जिनमें सात जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। बरेली में प्लॉट पर कब्जे को लेकर खुलेआम फायरिंग की घटना के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को हटा दिया गया है। उन्हें एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है।इसके अलावा सहारनपुर के एसएसपी विपिन टांडा को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। इसी तरह मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना को आजमगढ़ का एसपी बनाया गया है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है।प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। चंदौली के एसपी डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आगरा में एसपी रेलवे आदित्य लांग्हे का चंदौली का एसपी बनाया गया है।

सार्वजनिक रास्ते को लेकर दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं व बच्चों के साथ की मार पीट

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच।सार्वजनिक रास्ते को लेकर हुए मामूली विवाद में दबंगों ने घर मे घुसकर महिलाओं का बाल पकड़ कर घसीटते हुये जमकर मारा पीटा और कपड़े फाड दिऐ, बचाव करने दौड़े घर के सदस्यों की भी की पिटाई कर दी।थाना हरदी क्षेत्र के ग्राम खमरिया शुक्ल निवासी कृष्ण कुमार बाजपेई ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि रविवार देर शाम उनकी लड़की सविता देवी और उनका छोटा लड़का अजय दोनों मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे दोनों जब विपक्षी के घर के सामने स्थिति सार्वजनिक रास्ते पर होकर निकलने लगे तो विपक्षीगण उन्हें यह कहकर निकलने से मना करने लगे की यह रास्ता सार्वजनिक नहीं इस पर मत निकला करो जबकि पीड़ित के घर तक जाने का मात्र वहीं एक रास्ता है जो लगभग 20 बर्ष से चालू है फिर भी विपक्षी आये दिन रास्ता रोकते रहते हैं। जिसको लेकर दोनों में नोक झोंक शुरू हो गई। इतने में विपक्षी सुशील कुमार, प्रकाश चंद, बब्लू कुमार व अंकित कुमार सहित चार लोग लाठी डंडो से लैश होकर आ गये और मेरी लड़की को बाल पड़कर घसीटते हुए बहुत मारा पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। बचाव के लिए दौड़े मेरी छोटी बेटी सोनम,मेरी बड़ी बहु शीलू और मेरी पत्नी तारा देवी को भी दबंगों ने मारा पीटा जिससे उन्हें काफी अंदरुनी चोटें आयीं हैं। उस समय प्रार्थी के घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था घर पर मौजूद बीच बचाव करने दौड़ी महिलाओं को दबंगों ने बेरहमी से बहुत पीटा। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस के पहुंचने के बाद पीड़ित थाने पर आ सका है।पीड़ित ने चार लोगों के विरुद्ध थाने मे प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।थाना प्रभारी हरदी संतोष कुमार सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

ब्रेकिंग श्रावस्ती…….

रिपोर्ट – प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहे कई फर्जी हॉस्पिटल व पॉली क्लीनिक……

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक व हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान……

सरकारी वेतन पर निजी अस्पतालों का गुणगान कर रही आशा कार्यकर्ता……

कमीशन के लिए प्राइवेट अस्पताल में प्रसव करा रही आशा बहुएं……

कमीशन के चक्कर में निजी अस्पतालों से सांठ गांठ करती है आशा बहुएं…..

जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का नहीं मिल रहा लाभ…..

जिला अस्पताल, CHC व PHC में कई सालों से जमे पड़े डॉक्टरों का नहीं हो रहा तबादला…..

सरकारी अस्पतालों में भी बढ़ती जा रही अवैध वसूली…..

रूपये न देने पर मरीजों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार….

आखिर कब होगा अवैध वसूली करने वालों और प्राइवेट अस्पतालो पर एक्शन…..

सवालों के घेरे में श्रावस्ती जिला का स्वास्थ्य विभाग।

01 से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान-जिलाधिकारी

11 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान, होगा डोर-टू-डोर भ्रमण

श्रावस्ती। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें माह जुलाई 2024 में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान व संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही हेतु कार्यक्रम की तैयारी, माइक्रो प्लानिंग, प्रशिक्षण एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण हेतु अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायेगें। अभियान के दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित, सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई, 2024 तक तथा दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई, 2024 तक सभी गतिविधियां विस्तृत कार्ययोजना से संचालित की जाएंगी। उन्होने निर्देश दिया कि अभियान में आशा व आंगनबाड़ी साथ मे अनिवार्य रूप से हर घर का भ्रमण कर लोगों को संचारी रोग से बचाव हेतु जागरूक करेंगी तथा घर-घर जाकर बुखार रोगियों, आई0एल0आई0 (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस), क्षय रोग, कुष्ठ रोग तथा फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के प्रति संवेदीकरण का कार्य संपादित करेंगी। उक्त रोगों के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उसकी सूची व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करेंगे। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एण्टी लार्वा व फागिंग कराई जाए। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव हेतु घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों/उप मुख्य चिकित्साधिकारियों/प्रभारी चिकित्साधिकारियों का सवेंदीकरण कराया जाए तथा प्रभारी चिकित्साधिकारीगणों द्वारा ब्लाक स्तर पर ए0एन0एम0 व आशा का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सभी स्कूलों से नामित अध्यापकों का संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सवेंदीकरण किया जाए, ताकि जन-जन को जागरूक कर संचारी रोगों से बचाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप, जिला मलेरिया अधिकारी, डब्ल्यू0एच0ओ0 के एस0एम0ओ0, यूनिसेफ के एस0एम0ओ0 सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण एवं हेल्थ पार्टनर्स उपस्थित रहे।