Home Blog Page 590

दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला,कई लोगों को किया, लहूलुहान पीड़ित को मिल रही जान से मारने की धमकी

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलरिहा गाजीपुर गांव में रात करीब नौ बजे हमलावर करन अर्जुन,इंद्र कुमार,घनश्याम बहादुर, अपने सहयोगियों के साथ लाठी और धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़ित रंजीत पुत्र छोटी के घर चढ़ आए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पीड़ित व उसके परिजनों पर हमला बोल कर कई लोगो को घायल कर दिया।लेकिन दबंग यह नहीं जानते थे उनके द्वारा की जा रही घटना पीड़ित के घर पर लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो रही है।घटना को अंजाम देकर दबंग वापस चले गए। पीड़ित ने 112 पर फोन कर पुलिस की सहायता ली। पुलिस ने भी देखा की लोगो ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की है।बावजूद इसके भी पुलिस ने धारा 147,427,380 323,504,506 का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।जब की घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की धाराओं को मुकदमे से दूर रखा है। वही पीड़ित को दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है पुलिस दबंग को जेल भेजने की बजाय पीड़ित परिवार को सुला के लिए दबाव डाल रही है पीड़ित आहत है व न्याय के लिए भटक रहा है ऐसे दबंगों पर क्या होगी कोई कार्यवाही या फिर जीडी में नाम दर्ज कर होगा कोरम पूरा। पीड़ित का आरोप है कि मामूली धाराओं मे ही मुकदमा दर्ज किया गया है दबंगई और लूटपाट का मुकदमा यदि नहीं दर्ज किया जाता है तों हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां दरवाजा खटखटाएंगे

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दी भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सलाह

गाजियाबाद ब्यूरो विशाल भारद्वाज

गाजियाबाद। भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए नंदग्राम वार्ड 11 में अपनी मां रमा शर्मा के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने अपने संदेश में पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सलाह दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाए जायेंगे।आम जन मानस और पार्टी के नेता व सभी कार्यकर्ताओं को इस मुहिम में जुट कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना की बात कही।
संजीव शर्मा ने बताया बीजेपी कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ और यह अभियान भाजपा 6 जुलाई तक सम्पन्न करेगी। वैसे तो पौधारोपण प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक अभियान के रूप में आगे भी जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अत्यंत गंभीर है। प्रदेश में पेड़ पौधों की अवैध कटाई को भी वन विभाग के माध्यम से सख्ती से रोका जाएगा । हमारे साथ नए पेड़ पौधों के रोपण में इस मुहिम से स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापार मंडलों, धार्मिक सामाजिक सभी व्यक्तियों को उत्साह के साथ जुड़ना है।
वही महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि अभियान को गति देने में महानगर की टीम, मंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं के साथ 23 जून से लगातार लगातार पौधारोपण करना है इसी कड़ी में 25 जून को पश्चिम उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने एक पेड़ मां के नाम को अभियान को गति देने का काम किया था जिसमें महामंत्री पप्पू पहलवान ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया था।

उत्तर प्रदेश में आठ आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, एक साथ बदले गए सात जिलों के पुलिस कप्तान

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

यूपी में चुनावों के बाद तबादलों का क्रम जारी है। मंगलवार को एक साथ आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। इसमें ज्यादातर तबादले पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के तबादले हैं।शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया, जिनमें सात जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। बरेली में प्लॉट पर कब्जे को लेकर खुलेआम फायरिंग की घटना के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को हटा दिया गया है। उन्हें एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है।इसके अलावा सहारनपुर के एसएसपी विपिन टांडा को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। इसी तरह मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना को आजमगढ़ का एसपी बनाया गया है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है।प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। चंदौली के एसपी डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आगरा में एसपी रेलवे आदित्य लांग्हे का चंदौली का एसपी बनाया गया है।

सार्वजनिक रास्ते को लेकर दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं व बच्चों के साथ की मार पीट

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच।सार्वजनिक रास्ते को लेकर हुए मामूली विवाद में दबंगों ने घर मे घुसकर महिलाओं का बाल पकड़ कर घसीटते हुये जमकर मारा पीटा और कपड़े फाड दिऐ, बचाव करने दौड़े घर के सदस्यों की भी की पिटाई कर दी।थाना हरदी क्षेत्र के ग्राम खमरिया शुक्ल निवासी कृष्ण कुमार बाजपेई ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि रविवार देर शाम उनकी लड़की सविता देवी और उनका छोटा लड़का अजय दोनों मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे दोनों जब विपक्षी के घर के सामने स्थिति सार्वजनिक रास्ते पर होकर निकलने लगे तो विपक्षीगण उन्हें यह कहकर निकलने से मना करने लगे की यह रास्ता सार्वजनिक नहीं इस पर मत निकला करो जबकि पीड़ित के घर तक जाने का मात्र वहीं एक रास्ता है जो लगभग 20 बर्ष से चालू है फिर भी विपक्षी आये दिन रास्ता रोकते रहते हैं। जिसको लेकर दोनों में नोक झोंक शुरू हो गई। इतने में विपक्षी सुशील कुमार, प्रकाश चंद, बब्लू कुमार व अंकित कुमार सहित चार लोग लाठी डंडो से लैश होकर आ गये और मेरी लड़की को बाल पड़कर घसीटते हुए बहुत मारा पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। बचाव के लिए दौड़े मेरी छोटी बेटी सोनम,मेरी बड़ी बहु शीलू और मेरी पत्नी तारा देवी को भी दबंगों ने मारा पीटा जिससे उन्हें काफी अंदरुनी चोटें आयीं हैं। उस समय प्रार्थी के घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था घर पर मौजूद बीच बचाव करने दौड़ी महिलाओं को दबंगों ने बेरहमी से बहुत पीटा। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस के पहुंचने के बाद पीड़ित थाने पर आ सका है।पीड़ित ने चार लोगों के विरुद्ध थाने मे प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।थाना प्रभारी हरदी संतोष कुमार सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

ब्रेकिंग श्रावस्ती…….

रिपोर्ट – प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहे कई फर्जी हॉस्पिटल व पॉली क्लीनिक……

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक व हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान……

सरकारी वेतन पर निजी अस्पतालों का गुणगान कर रही आशा कार्यकर्ता……

कमीशन के लिए प्राइवेट अस्पताल में प्रसव करा रही आशा बहुएं……

कमीशन के चक्कर में निजी अस्पतालों से सांठ गांठ करती है आशा बहुएं…..

जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का नहीं मिल रहा लाभ…..

जिला अस्पताल, CHC व PHC में कई सालों से जमे पड़े डॉक्टरों का नहीं हो रहा तबादला…..

सरकारी अस्पतालों में भी बढ़ती जा रही अवैध वसूली…..

रूपये न देने पर मरीजों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार….

आखिर कब होगा अवैध वसूली करने वालों और प्राइवेट अस्पतालो पर एक्शन…..

सवालों के घेरे में श्रावस्ती जिला का स्वास्थ्य विभाग।

01 से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान-जिलाधिकारी

11 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान, होगा डोर-टू-डोर भ्रमण

श्रावस्ती। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें माह जुलाई 2024 में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान व संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही हेतु कार्यक्रम की तैयारी, माइक्रो प्लानिंग, प्रशिक्षण एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण हेतु अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायेगें। अभियान के दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित, सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई, 2024 तक तथा दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई, 2024 तक सभी गतिविधियां विस्तृत कार्ययोजना से संचालित की जाएंगी। उन्होने निर्देश दिया कि अभियान में आशा व आंगनबाड़ी साथ मे अनिवार्य रूप से हर घर का भ्रमण कर लोगों को संचारी रोग से बचाव हेतु जागरूक करेंगी तथा घर-घर जाकर बुखार रोगियों, आई0एल0आई0 (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस), क्षय रोग, कुष्ठ रोग तथा फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के प्रति संवेदीकरण का कार्य संपादित करेंगी। उक्त रोगों के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उसकी सूची व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करेंगे। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एण्टी लार्वा व फागिंग कराई जाए। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव हेतु घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों/उप मुख्य चिकित्साधिकारियों/प्रभारी चिकित्साधिकारियों का सवेंदीकरण कराया जाए तथा प्रभारी चिकित्साधिकारीगणों द्वारा ब्लाक स्तर पर ए0एन0एम0 व आशा का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सभी स्कूलों से नामित अध्यापकों का संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सवेंदीकरण किया जाए, ताकि जन-जन को जागरूक कर संचारी रोगों से बचाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप, जिला मलेरिया अधिकारी, डब्ल्यू0एच0ओ0 के एस0एम0ओ0, यूनिसेफ के एस0एम0ओ0 सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण एवं हेल्थ पार्टनर्स उपस्थित रहे।

टाफी का लालच देकर मासूम बच्ची को अपने घर ले जाकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर कमांध दरिंदा अपने साथ पहले अपने घर ले गया और उसके बाद बच्ची को अपनी हवस के शिकार बना लिया। दरिंदा अपनी हवस मिटाने के बाद बच्ची को अपने घर पर ही छोड़ कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखकर सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी दरिंदे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान नान्हेपुर गांव निवासी जसकरन की निगाह बच्ची पर पड़ी। कामन्ध दरिंदा मौका पाकर बच्ची के करीब पहुंचा और उसको टाफी दिलाने का लालच देकर बहलाकर अपने साथ अपने घर ले गया। इसके बाद दरिंदे ने अपनी हवस को पूरा किया। अपने मकसद को अंजाम देने के बाद दरिंदा मौके से बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार भी हो गया।
उधर बच्ची की मां और अन्य परिजनों को जब बच्ची नजर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव का जसकरन बच्ची के साथ देखा गया था। जानकारी के बाद मां जब अपनी मासूम की तलाश में जसकरन के घर पहुंची, और घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची बेहोशी की हालत में घर के अंदर पड़ी थी। मां के द्वारा शोर गुल मचाये जाने के बाद ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गये। आनन फानन में बच्ची को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां बच्ची का उपचार जारी था।
घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना का मुकदमा परिजनों की दी गई तहरीर पर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के मुताबिक बच्ची के परिजन मेडिकल परीक्षण कराने को तैयार नहीं थे। फिर भी मामले की जांच और सबूतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी को खोजबीन और दविश के बाद गांव के निकट से ही दबोच लिया गया है। घटना में आरोपी पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

फिरोजाबाद 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक हॉस्पिटल का निर्माण का हुआ भूमि पूजन

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फ़िरोज़ाबाद। मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल के निर्माण का विधायक मनीष असीजा ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुऐ विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवा का विस्तार केंद्र एवं उत्तर प्रदेश भाजपा की डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में सोमवार को फ़िरोज़ाबाद के मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया हैं। 100 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट खोलने के लिए ₹44.50 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को प्रस्ताव दिया था। उनके प्रस्ताव पर राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने उपस्थित होकर देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाअध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार,भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह,आईएमए की अध्यक्ष डॉ पूनम अग्रवाल,सीएमओ डॉ रामबदन राम,मेडिकल के प्राचार्य डॉ बलबीर सिंह,सीएमएस डॉ नवीन जैन,डॉ एसपीएस चौहान,डॉ रमाशंकर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और जनता मौजूद रही।

विधुत ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरा तफरी। बाधित हुई विधुत सप्लाई

असारा गांव में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। चंद मिनट में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने लाइन काटकर स्थानीय लोगों के साथ मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जिससे विद्युत सप्लाई बाधित रही जिसके बाद विद्युत अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई को सुचारू कराया।

पूरा मामला रमाला थाने क्षेत्र के असारा गांव का है ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर की तरफ 250 केवी के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। कुछ मिनट में आज की लपटे उठने लगी और कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए क्योंकि जब इसमें अचानक आग लगी तो वहां पर कई लोग और राहगीर मौजूद थे। इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लाइन को कट कर कर विद्युत आपूर्ति को चालू कराया लेकिन ट्रांसफार्मर के फूक जाने से करीब 4 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिसके बाद अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर को बदलवाकर विद्युत सप्लाई को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने रोड किनारे से ट्रांसफार्मर को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर लगवाने की मांग की है।

जिला मुख्यालय पर भट्टा मजदूरों का प्रर्दशन। डीएम से की शिकायत

बागपत में ईंट भट्टा कर्मचारी संगठन के बैनर तले भट्टे पर मजदूरी करने वाले सैकड़ो मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और भट्ठा संचालकों पर आरोप लगाया के भट्ठा संचालक उन्हें सरकार द्वारा तय की गई मजदूरी से कम मजदूरी दे रहे हैं सरकार ने प्रत्येक भट्ठा मजदूर के लिए 675 रुपए मजदूरी तय की है लेकिन बागपत में भट्ठा संचालक सिर्फ 520 रुपए ही मजदूरी दे रहे हैं ।जिससे भट्ठा मजदूरों के सामने आर्थिक तंगी आ गई है और वह काफी परेशान है काफी शिकायतों के बाद भी उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। भट्ठा मजदूर ब्रह्मपाल ने बताया कि लगातार भट्ठा संचालकों की शिकायत के बाद भी उनको सरकार द्वारा तय किया गया मजदूरी नहीं मिल रहा है जिससे वह काफी परेशान है।भट्टा मजदूरों ने बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द तय मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है।