Home Blog Page 577

भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम चुनार को सौपा 12सूत्रीय ज्ञापन..

चुनार,मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर के द्वारा आज दिन बुधवार को नवागत उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा का स्वागत कर जनपद की प्रमुख समस्याओ को लेकर 12 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। और मांग किया की वाराणसी शक्ति नगर मार्ग SH5 Aपर अहरौरा वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थाई टोल प्लाजा जो डीपीआर में भी नहीं है लीकेज भी बंद हो गया है जिसको हटवाने के संबंध में 11 मार्च को समय 11:00 बजे दिन से, धरना स्थल जहां 60 दिन से धरना चल रहा है टोल प्लाजा अहरौरा के पास किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें अधिकारियों सहित उपस्थित होकर समस्याओं का निस्तारण कर लगे अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने मे सहयोग करें। वही 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर किसानो ने मांग किया की
किसानों को खरीफ की फसल में बे मौसम बारिश से हुए नुकसान का फसल बीमा के लिऐ ऑन लाईन शिकायत दर्ज कर फार्म जमा कर चुके हैं उन किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए।
ग्राम गोरखपुर माफी, चुनार, मिर्जापुर में 20 मार्च 2023 को बिजली की शार्ट सर्किट की वजह से लगभग 20 बीघा किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई राजस्व विभाग के सर्वे रिपोर्ट, और कई बार किसान दिवस व उप जिलाधिकारी महोदय चुनार को भी पत्रक देने के बाद भी आज तक किसानों को मुआवजा अभी नहीं मिला दिलाया जाए।भागवत राजवाहा से देवरिया व भगवतीपुर मौजा के किसानों की लगभग 20 एकड़ खेत की सिंचाई नहीं हो पाती है नाली की व्यवस्था पर सिंचाई सुनिश्चित कराया जाए। रेलवे क्रॉसिंग करहट पर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) में अधिकृत किसानों के जमीन का बोनस ( पुनर्वास 5 लाख रू)अभी नहीं मिला है दिलाया जाय। भागवत बांध से निकली कुदारन से बरबकपुर तक नाली की सफाई कर पानी पहुंचाया जाए। जमालपुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम दादो मे प्रस्तावित लिफ्ट कैनाल को लगाया जाए। जरगो बांध में लगा पटिहटा लिफ्ट कैनाल तक खुदाई कर पानी पहुंचाया जाए। जिससे 7 –8 गांवो की सिंचाई सुनिश्चित हो सके।
8 वाराणसी मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर नारायनपुर तिराहा से पुलिस चौकी बाईपास तक सड़क क्षतिग्रस्त हैं और सड़क मे बड़े बड़े गड्डे हो गए हैं जिससे बराबर जाम और दुर्घटना की समस्या रहती है निर्माण कराया जाए। गोरखपुर माफ़ी मे राल्हूपुर माइनर पर रेलवे कॉरिडोर बनने की वज़ह से रेलवे के दोनो तरफ़ का बना सायफन समाप्त हो गया जिससे सैकड़ो बीघे भूमि जलमग्न रहती हैं, कई बार शिकायत करने पर सिंचाई विभाग और रेलवे की टीम ने मुआयना की परन्तु अभी तक सायफन का निर्माण नहीं हों पाया , निर्माण कराया जाय। जल जीवन मिशन के लिए गांव की सड़कों और गलियों को खोदकर पाइप डाला गया है जिससे सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है निर्माण कराया जाए ।और अभी तक विभाग के द्वारा टोटी भी नहीं लगा है लगाया जाय ।
राष्ट्रीय मार्ग NH7 पर बरईपुर गेट के सामने कट दिया जाए क्योंकि मिर्जापुर और बनारस आने जाने वालों के लिए विपरीत दिशा में चलकर जाना पड़ता है जिससे दुर्घटना होने की समस्या बनी रहती है। बरईपुर डुमरी संपर्क मार्ग रेलवे कॉरिडोर बनने से भारी गाड़ियों के आवागमन से सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालो मे प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ,जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष परशुराम मौर्या , मंडल प्रवक्ता राजेश सिंह, मंडल सदस्य मुकुटधारी सिंह, पूर्वांचल सदस्य रामसूरत सिंह राम सिंगार सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष रामबृक्ष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, व अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुरक्षित पलायन को लेकर नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

झारखंड।दुमका जिला रानीश्वर प्रखंड ..
नीड्स संस्था के निदेशक मुरारी मोहन चौधरी की ओर से संचालित स्वाभिमान परियोजना के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सुरक्षित और जिम्मेवार पलायन जागरूकता अभियान की शुरुआत रानीश्वर प्रखंड के आसनबनी पंचायत से संस्था के प्रवासन संसाधन केंद्र रानीश्वर संचालक संजय गोस्वामी के नेतृत्व में की गई। अभियान धनभाषा,माहौलबना,तालडंगल, और कुमीरदाहा पंचायत मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। सुरक्षित पलायन पर आयोजित नुक्कड़ नाटक जागरुकता अभियान मौके पर स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि सुरक्षित पलायन जागरूकता से ही संभव है। सुरक्षित पलायन की
सोच को बढ़ावा देने के लिए यह जरूरी है कि इसके कानूनी पक्ष का प्रचार-प्रसार जन-जन तक किया जाए। कहा कि झारखंड में सुरक्षित पलायन की स्थिति अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इस राज्य से मानव तस्करी के मामले बड़े पैमाने पर सामने आ रहे हैं। जागरूकता अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निड्स संस्था के कार्यक्रम पदाधिकारी अंकुर पारस ने कहा कि लाखों की संख्या में प्रत्येक दिन मजदूर पलायन कर रहे हैं, लेकिन ये सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन इनके साथ ठगी व शोषण का मामला सामने आ रहा है। अधिकांश युवतियां मानव तस्करी

का शिकार बन रही हैं। आजीविका के लिए बाहर जाना संविधान में निहित है। प्रावधान के मुताबिक कोई भी व्यस्क रोजगार के लिए बाहर जा सकता है, लेकिन उसके हक व अधिकार सुरक्षित कैसे हो यह जानकारी पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। विशेष तौर पर वापसी पलायन

कर्ता के साथ नियमित बैठक, किशोर एवं किशोरियों के साथ बैठक, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका के साथ नियमित बैठक कर इस मसले का हल निकालने की पहल की जा सकती है। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण मौजूद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम को

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर बागपत

बागपत।बड़ौत|नारी शक्तिवंदन अभियान का बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में समापन किया। भाजपा के सभी 12 संगठनात्मक मंडलों में पीएम का सम्बोधन मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को बड़ी एलईडी के वर्चुअल माध्यम से सूना। कार्यकर्ताओं के साथ महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ से जुड़ी महिलाएं भी शामिल रही। इससे पूर्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लता सिसोदिया के नेतृत्व में नारी शक्तिवंदन अभियान को लेकर मंडलों में पदयात्रा की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ौत देहात मंडल के गांव बड़का में एलईडी के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के सम्बोधन सूना। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा के जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को गैस सिलिंडर देना, जनधन योजना के तहत खाता खुलवाना, मुस्लिम महिलाओं को लेकर तीन तलाक को कानूनी रूप से खत्म करना जैसे योजनाएं लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का मान बढ़ाने का काम किया है। आज महिलाएं हर जगह सुरक्षित है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला मंत्री विनोद पांचाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए गए। आज महिलाएं, बेटियां हर जगह सुरक्षित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का ने की।

इस दौरान पूर्व जिला मंत्री मनोज कटारिया, ग्राम प्रधान श्रीराम भजन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष डॉ श्रर्वण भारद्वाज, पूर्ण सिंह, विजय कुमार, भीम सिंह, विजयपाल सिंह, सरला, रासिदा, प्रकाशों देवी, सुनिता, बबली आदि मौजूद रहे।

दुमका जिला रानीश्वर प्रखंड ..सी न्यूज़ का ब्यूरो चीफ ने लगाया डॉक्टर विश्वास के उपर अभद्र वहार करने का आरोप

झारखंड
रानीश्वर प्रखंड आम जोड़ा के पास एक कंपनी है जो डॉक्टर विश्वास के नाम पर चल रहा है सूत्र के माने तो या कंपनी हर्बल आयुर्वेदिक दवा कंपनी है। इसमें महिला काम कर रही थी महिलाओ ने न्यूज़ कवरेज के लिए सी न्यूज़ के चीफ ब्यूरो को अपने साथ बुलाया था महिला कर्मी का कहना है की कई महीना से काम कर रहे हैं लेकिन डॉक्टर विश्वास ने हमें काम से हटा दिया है और दूसरे को इस काम में रखा है इसी समस्या को लेकर हम डॉक्टर विश्वास के पास गए थे। लेकिन इतने में ही डॉक्टर विश्वास भड़क गए और पत्रकार को गाली गलौज करने लगे और कहने लगे कि तुम यहां से निकले तुम्हें किसने बुलाया है। तो आप समझ सकते हैं ।एक पत्रकार से इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है तो काम करने वाले महिला कर्मी से किस तरह का अभद्र व्यवहार किया गया होगा। महिलाओं ने भी गंभीर आरोप लगाया महिलाओं कमी का कहना है हमें बाथरूम एवं पुरुष वाला काम करवाया जा रहा था फिर भी हम काम कर रहे थे और कंपनी के मैनेजर का कहना था कि इस कंपनी के बारे में अपने घर में जाकर नहीं बताना वरना कम से निकाल देंगे यानी मानसिक टॉर्चर भी किया जा रहा था महिलाओं का कहना है।

ओलावृष्टि में बर्बाद हुई किसानों की फसलों का 24 घंटे बाद भी नहीं दिया गया मुआवजा कांग्रेस ने खोला मोर्चा।

सहारनपुर ।
मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ओलावृष्टि में बर्बाद हुई किसानों की फसल के 24 घंटे में मुआवजा न होने को लेकर किया प्रदर्शन। मौजूदा भाजपा सरकार के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, आपको बता दे कुछ दिन पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि से देश के अन्नदाता किसान की फासले बर्बाद हो गई थी जिसके बाद भाजपा सरकार के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर बर्बाद हुई किसानों की फसलों का निरीक्षण कर 24 घंटे में मुआवजा देने की बात की गई थी लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी जब सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा किसने की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा और आर्थिक मदद न होने पर विपक्ष पार्टी कांग्रेस ने सहारनपुर मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम किसान भाइयों की बर्बाद हुई फसलों की मुआवजे की मांग की है।

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने संभाली यातायात व्यवस्था की बागडोर।

बिजनौर से मुनीश उपाध्याय।
बिजनौर/धामपुर:- कावड़ मेले के चलते हुए नगर धामपुर में जाम की समस्या से निपटने के लिए आज जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में नगीना चौराहे पर आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बागडोर अपने हाथ में संभाली है। आपको बताते चलें कि कावड़ यात्रा के दौरान दूर दराज के लोग हरिद्वार से कावड़ में गंगा जल भरकर धामपुर नगर होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जाते हैं। जिस कारण नगर में आसपास यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ जाती है। इसी के चलते हुए आज नगीना रोड से नेहटौर बाईपास रोड पर ट्रैफिक की बड़ी-बड़ी लंबी लाइन लगी रही। यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने में यातायात पुलिस के हाथों फूल गए। नगर धामपुर के नगीना चौराहे को जाम की स्थिति से निपटने के लिए आज आरएसएस कार्यकर्ता यातायात व्यवस्था संभालते हुए देखे गए । साथ ही आरएस एस कार्यकर्ता का मार्गदर्शन करते नजर आए । इस अवसर पर आरएसएस के नगर प्रचारक शहर युवराज सिंह, नगर कार्यवाहक आजाद, नगर सेवा प्रमुख लोकेंद्र कुमार, नगर बस्ती प्रमुख राजेंद्र, उत्तम कुमार प्रीतम एवं मुकुल सैनी आदि आरएसएस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहीद हुए सैनिकों के नाम शरीर पर गुदवाकर निकला शामली का युवक ।

सहारनपुर।
शामली के रहने वाले विजय हिंदुस्तानी ने अपने शरीर पर शहीद हुए सैनिकों के नाम गुदवाए
पुलवामा हमला उरी हमला अनंतनाग हमले में शहीद हुए सैनिकों के नाम शरीर पर गुदवाकर निकला हुआ है विजय हिंदुस्तानी
शहीद सैनिकों के साथ साथ शहीदे आजम भगत सिंह को विशेष दर्जा दिलवाने के लिए विजय हिंदुस्तानी निकला हुआ है यात्रा पर

मोहम्मदाबाद टैक्टर बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

फर्रुखाबाद।थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव बंथल शाहपुर निवासी विश्वनाथ राजपूत का 28 वर्षीय पुत्र विक्रम राजपूत की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
पिता विश्वनाथ ने बताया कि विक्रम अपनी बहन प्रतिमा के घर दनिया हुसैनपुर जा रहा था 8 दिन पहले वहां किसी की मृत्यु हो गई थी तो उन्हीं के घर जा रहा था संकिसा रोड पर नीम करोरी की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने आलोक ईट भट्ठे के बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची 112 ने 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचा जहां डॉक्टर सनी मिश्रा ने विक्रम राजपूत को हेड इंजरी होने के कारण मृत्यु घोषित कर दिया।
पुलिस ने टैक्टर चालक व टैक्टर को हिरासत में लिया।
विक्रम की शादी 5 वर्ष पहले महालक्ष्मी से हुई थी विक्रम का एक चार वर्षीय पुत्र सार्थक है।
विक्रम के पिता विश्वनाथ ने बताया विश्वनाथ ने बताया की विक्रम दिल्ली में ओला में गाड़ी चलाया करता था 4 दिन पहले ही वह गांव आया था माता देवकी पत्नी महालक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल ऐसा ही उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संवाददाता शिव कुमार मिश्रा।

सरकारी विद्यालयों के विकास मद की राशि सही तरीके नही हो रहो खर्च

झारखंड ।

दुमका जिला रानीश्वर प्रखंड

रानीश्वर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों विकास मद की राशि सही तरीके से खर्च नही हो रहा है. विद्यालय की दुरवस्था से बता चलेगा कि यहां विकास मद की राशि किस तरह से बंदर बांट कि जा रहा है यह राशी विद्यालय को साफ सुथरा एवं रंग रोगन एवं सुंदर बनाए रखने के लिए आवंटन दिया जाता है. लेकिन रानीश्वर प्रखंड में ऐसा नहीं हो रहा है। सरकार राशि भेजती है.विद्यालय में साल में एक बार विकास फंड के नाम से रुपया देती है सरकार एमडीएम में बर्तन खरीदने के नाम से भी पैसा आवंटन की गई है। रानीश्वर प्रखंड में लगभग 199 सरकारी विद्यालय हैं जिसमें से लगभग दो-चार विद्यालय में ही रंग रोगन कराया गया है और बाकी विद्यालय अभी तक नहीं किया गया है 23 24 का मार्च तक राशि को खत्म करना है लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।
आज भी कई विद्यालय जर्जर अवस्था में है।

जिला विकास अधिकारी ने शमशाबाद विकासखंड कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षणसहायक विकास अधिकारी आईएसबी को कायमगंज ब्लॉक भेजने की दी चेतावनीसभी सचिवों को ब्लॉक परिसर में बने आवासों में दिए रहने के निर्देश

शमशाबाद /फर्रुखाबाद। विकासखंड शमशाबाद में दोपहर 12:00 बजे जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने पहुंचकर सबसे पहले बीबीएम मेराज एवं उज्जै र के कार्यालय का बारीकी से आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी को ब्लॉक परिषद में पसरी भीषण गंदगी को देखकर गहरी नाराजगी जाहिर की अलमारी में रखें अभिलेखों को देखकर उनका पा रा चढ़ गया और ए पीओ कार्यालय मनरेगा सेल में मौजूद मनरेगा अकाउंटेंट रवि राजपूत एवं अकाउंटेंट सहायक राहुल यादव तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत के लिपिक कौशलेंद्र को जमकर फटकार लगाई और कार्यालय में व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए वहीं वेतन काटने की भी चेतावनी दी इसके बाद मनरेगा कार्यालय में खुले में रखे गए अभिलेख देखकर जिला विकास अधिकारी का पा रा फिर चढ़ गया और फिर मनरेगा कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा अभिलेखों को व्यवस्थित करके अच्छे ढंग से रखने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान अकाउंटेंट एवं ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर रिंकी गंगवार सहित तीनों के अभिलेखों की जांच की उन्हें कार्यालय में सही ढंग से अभिलेख रखे ना मिलने पर जिला विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा वेतन काटने की चेतावनी दी अकाउंटेंट सुनील कटिहार के अभिलेख एवं तीनों रजिस्टर सही नहीं पाए जाने पर जमकर लताड़ लगाई और वेतन काटने के निर्देश दिए निरीक्षण के बाद जिला विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में बैठकर अधिकारियों को बुलाकर अवलेखों की बारी की सी जांच की किसी भी कर्मचारी के अभिलेख पूर्ण नहीं मिले सहायक विकास अधिकारी आईएसबी प्रशांत कटिहार से जिला विकास अधिकारी ने अंबेडकर प्रोत्साहन योजना की जानकारी ली तो उन्होंने कोई भी संतोषजनक नहीं दिया जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की तथा कायमगंज ब्लॉक में भेजने की चेतावनी दी जिला विकास अधिकारी ने कर्मचारियों से ब्लॉक कार्यालय के प्रांगण में बने आवासों में रहने की जानकारी की जिस पर विकासखंड अधिकारी मोहम्मद समीम अशरफ ने बताया कि ब्लॉक परिसर में बने आवास में कोई भी सचि ब नहीं रहता है रजिस्टर में अवकाश का ल म पूरे महीने का भ रा देख कर विकासखंड अधिकारी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह का ही उपस्थिति रजिस्टर में अवकाश भ रा जाए सहायक विकास अधिकारी की तैनाती के लिए उन्होंने आश्वासन दिया तथा 1 महीने के अंदर फिर दोबारा निरीक्षण करने की चेतावनी दी आइजीआरएस अभिलेख निरीक्षक में ऋषभ राजपूत को मनरेगा की मजदूरी नहीं मिली थी इस शिकायत पर जिला विकास अधिकारी ने इसकी जांच की इसकी जांच की रिपोर्ट में सचिव दिलीप कुमार ने मजदूरी के रुपए पीड़ित को मिल जाने की फर्जी रिपोर्ट लगा दी जिस पर जिला विकास अधिकारी ने पीड़ित ऋषभ राजपूत के मोबाइल पर बात की जिस पर जिला विकास अधिकारी ने सचिव दिलीप कुमार से फोन पर बात की जिस पर पीड़ित ऋषभ राजपूत ने मनरेगा मजदूरी न मिलने की बात कही लेकिन सचिव दिलीप कुमार ने जिला विकास अधिकारी को गुमराह करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता को नगद भुगतान कर दिया गया है जिस पर जिला विकास अधिकारी का फिर से पा रा चढ़ गया और सचिव दिलीप कुमार को जमकर फटकार लगाई तथा चेतावनी दी और स्पष्टीकरण भी मांगा