Home Blog Page 554

राहुल गांधी के बयानों पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा अमर्यादित भाषा देश के लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं है।

रिपोर्टर ——-सरफ़राज़ खान

इंदौर /मध्य प्रदेश।
मंत्री प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी द्वारा न्याय यात्रा में केंद्र सरकार पर अपने बयानों से हमले को लेकर कहा,
अमर्यादित भाषा देश के लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं है।
ऐसा नेतृत्व जिसका लोहा दुनिया मानती है उसके बारे में जो हल्की टिप्पणियां है यह कांग्रेस को और भी गर्त में ले जाएंगी।

मोदी का परिवार लिखे जाने पर प्रहलाद पटेल ने कहा, मैं भी सोशल मीडिया अकाउंट पर यह लिखा है,मैं इस पर गर्व करता हूं। उनके 10 साल की सफलता पर वैचारिक रूप से मापदंड जो उन्होंने स्थापित किए हैं इस पर मैं गर्व करता हूं।

लोकसभा की बची हुई टिकट भी अगली CEC मीटिंग में घोषित कर दी जाएगी।
छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा,
मैं कभी मना नहीं करता हूं पार्टी फैसला करती है।
राम मंदिर दर्शन करने जाने पर प्रहलाद पटेल ने कहा,इससे ज्यादा आनंद वाला क्षण नहीं था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद में पहली बार गया हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन में रहा हूं और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार मैं दर्शन किए हैं।
कांग्रेस के जयराम रमेश का मोदी के 10 साल को अन्याय काल बताए जाने पर कहा,
जिनके साथ पीछे खड़े हुए लोग भाग रहे हैं उनके साथ कोई खड़ा नहीं होता उनको यह टिप्पणी शोभा नहीं देती।

इंदौर।प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी को कराई हत्या..पुलिस किए तीन नाबालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार….

रिपोर्टर —– सरफ़राज़ खान

मध्य प्रदेश।
इंदौर में प्रेमिका के लिए पूर्व प्रेमी की सिरफिरे प्रेमी ने रची हत्या की साजिश नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर की बेरहमी से हत्या प्रेमिका ने फोन कर पूर्व प्रेमी को उत्तर प्रदेश से बुलाया था इंदौर रेकी कर बदमाशों ने हत्या की घटना को दिया अंजाम शव को सुनसान इलाके में फेंक कर फरार हुए बदमाश पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिकों को किया गिरफ्तार महिला की तलाश में जुटी पुलिस।
अपराधों का गढ़ बन रही प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सनसनी केस मामला सामने आए हैं जहां पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिकों को गिरफ्तार किया है मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां देर रात पुलिस ने खून में लटपट सुनसान इलाके की झाड़ियां में एक युवक के शव को बरामद किया था जिसे चाकू और ब्लेड से बार कर बड़ी बहरेमी से हत्या कर दी थी घटनास्थल के पास पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे थे इस मामले में पुलिस ने बीते 6 घंटे के भीतर ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पहचान कर हत्याकांड में जुड़े मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिको को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की मृतक तौसीफ अहमद मूलता लखनऊ का रहने वाला है उसकी इंदौर में एक महिला मित्र से दोस्ती व्हाट्सएप के माध्यम से हुई थी महिला मित्र का सिरफिरा प्रेमी अंश यादव को प्रेमिका ने बताया कि तौसीफ द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है इसके बाद आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने के लिए अपने छोटे भाई और उसके नाबालिक दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची महिला के मोबाइल से तौसीफ से संपर्क कर उसे इंदौर बुलाया और एरोड्रम इलाके के एक गार्डन में सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी चाकू ब्लड मार कर बहरेमी से हत्या कर शव को फेक दिया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गए थे जिसके आधार पर पुलिस ने अंश यादव सहित तीन नाबालिकों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं महिला की हत्याकांड में क्या भूमिका है इसको लेकर जांच की जा रही है फिलहाल महिला की पुलिस तलाश कर रही है।

हथियारों के साथ रील बनाने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच ने द्वारिकापुरी क्षेत्र से पकड़ा..दहशत फैलाने के उद्देश्य से बनाए थे वीडियो

इंदौर।सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर डर फैलाने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच ने द्वारिकापुरी क्षेत्र से पकड़ा, आरोपी के विरुद्ध की गई आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई…
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के द्वारा अपील मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने और अपनी दहशत दिखाने वालो पर कार्रवाई की जा रहे है, वही इस की एक मामले में क्राइम ब्रांच ने द्वारिकापुरी क्षेत्र एक युवक को पकड़ा है, जिसने चाकू, बंदूक और तलवार के साथ अपने वीडियो सोशल मीडिया डाले थे, पकड़े गए आरोपी का नाम लोकेश पिता मुकेश नाथ धारे उम्र 20 वर्ष निवासी सूर्य देव नगर है, जिसने सोशल मिडिया पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियारों के साथ वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा है।

रिपोर्टर —————- सरफराज़ खान

जमीन पर लेटे पार्षद, माइक की केबिल निकाल दी, बत्ती बुझा दी: बिना पढ़े पांच अरब से अधिक का बजट पास करने पर भड़के पार्षद, जमकर हुआ हंगामा।

फिरोजाबाद। मंगलवार को बोर्ड की बैठक में पांच अरब से अधिक विकास कार्यो का बजट पास होने पर पार्षद भड़क गए। उन्होंने महापौर और नगरायुक्त पर बिना पढ़े बजट पास करने का आरोप लगाया। पार्षद विरोध में जमीन पर लेट गए। माइक की केबल निकाल दी और बोर्ड बैठक कक्ष की बत्ती बुझा दी। विरोध के बाद भी बजट पास कर दिया गया।
सोमवार को नगर निगम परिसर में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें पार्षदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद मंगलवार को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। बैठक चल रही थी। जिसमें महापौर कामिनी राठौर और नगरायुक्त घनश्याम मीणा ने संयुक्त रूप से पांच अरब 53 करोड़ 9 लाख 14 हजार रुपये के बजट को बिना पढ़े पास कर दिया। इसी बात को लेकर वार्ड नंबर 20 के पार्षद मनोज शंखवार बिगड़ गए। उन्होंने इसे गलत बताते हुए हंगामा कर दिया। उनके साथ अन्य पार्षद भी आ गए। उन्होंने हंगामा करते हुए महापौर और नगरायुक्त के माइक की केबल निकाल दी। हाल की बत्ती बुझा दी। इतना ही नहीं वह जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि इतना बड़े बजट को पास करने से पहले उसे सदन में पढ़कर सुनाना चाहिए था। कितने लोग उसके पक्ष में हैं और कितने विपक्ष में यह भी पता लगना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पार्षदों के विरोध के बाद भी नगरायुक्त और महापौर ने बजट को पास कर दिया। महापौर ने बताया पार्षदों की समस्या को सुना गया। बजट को पास कर दिया गया है।

फिरोजाबाद से जिला संवाददाता राकेश वर्मा के साथ जाहिद हुसैन

फेसबुक-इंस्टाग्राम अचानक ठप; यूजर्स के अकाउंट्स आटोमेटिक हुए लॉगआउट, लॉगिन करने में परेशानी

सोशल मीडिया नेटवर्क पर साइबर अपराधियों का अटैक फेसबुक का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया दुनियाभर में ठप पड़ गया फेसबुक, लॉग इन करने में हो रही दिक्कत सूत्र।

इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया।

इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आ रही है। लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है।
लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है।

डाउन डकटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है।

कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

स्टेट बैंक द्वारा चुनावी बॉन्ड की जानकारी टालने की कोशिश, भाजपा सरकार की साजिश।

रिपोर्ट जसबीर सिंह बजाज।

सहारनपुर।
सहारनपुर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देशानुसार आज अपराहन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता, पदाधिकारी कोर्ट रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने एकत्रित हुए और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चुनावी बांड की जानकारी सार्वजनिक करने में बैंक द्वारा आनाकानी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा की माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एसबीआई द्वारा चुनावी बांड की जानकारी को सार्वजनिक न करना देश के सर्वोच्च न्यायालय व लोकतंत्र का सरासर अपमान है I बैंक प्रबंधन द्वारा सरकार के इशारे पर उठाया गया यह कदम भाजपा की लोकतंत्र कमजोर करने की साजिश का एक अभिन्न हिस्सा है I गौरव वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार अपनी पोल खुलने के डर से चुनावी बांड की जानकारी को सार्वजनिक नहीं करना चाहती, क्योंकि इस जानकारी से यह सार्वजनिक हो जाएगा कि कब और किस औद्योगिक घराने ने अपने किस काम के बदले भाजपा के खजाने को भरने का काम किया है I गौरव ने कहा कि पूर्णत: कंप्यूटराइज्ड भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है, जिसमें 48 करोड़ बैंक खाते, 66000 एटीएम व 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी है और इतने बड़े सिस्टम वाले इस संस्थान को 22217 चुनावी बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए 135 दिन से अधिक का समय चाहिए ? जबकि यह जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर प्राप्त की जा सकती है I

महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने इसे बैंक और भाजपा सरकार की मिली भगत करार देते हुए इस देश के लोकतंत्र के साथ धोखा बताया I जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा व जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी ने शर्मा ने चुनावी बांड को आजाद भारत का ऐसा सबसे बड़ा बताया जिसने देश की राजनीति में धनबल के दम पर चुनी हुई सरकारों को गिराने का मार्ग प्रशस्त किया और इसे भाजपा संभव कर दिखाया

गृह क्लेश के चलते नव विवाहिताने लगाई फांसी।

शमशाबाद /फर्रुखाबाद। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव कै चि या निवासी लाली पत्नी मुकेश कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष ने गृह क्लेश के चलते देर शाम मफलर से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही ग्रामीणों ने बताया कि महिला का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था मृत्यु का की शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी मृतक का का मायका भ रो ह पुर कोतवाली फर्रुखाबाद में बताया गया है सुबह जब काफी देर होने के बाद महिला लाली जब अपने कमरे से बाहर नहीं आई तब घर की महिलाओं ने कमरे के किवाड़ को धक्का देकर खो ला तो महिला कुंडी में लटकी हुई थी यह नजारा देखकर घर की महिलाओं में कोहराम मच गया देखते ही देखते महिला के फांसी लगाने की खबर गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई महिला के फांसी लगाने की खबर ससुराल बालों ने मृतका के मायके बालों को दी खबर सुनकर महिला के घर वाले तत्काल मौके पर पहुंचे समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते की प्रयास जारी थे और पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई

विभिन्न मांगों को लेकर रोड पर शव को रखकर किया चक्का जाम।

रिपोर्ट पंकज मिश्रा

गोण्डा
सीडी यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मार के हत्या के बाद परिजनों में आया आक्रोश शव को रखकर रोड को किया जाम।

मंगलवार सुबह कई स्कूलों के बच्चे प्रधानाचार्य व प्रबंधकों ने कैंडल मार्च निकालकर बभनान मनकापुर रोड पर शव रखकर रोड जाम किया।
रोड जाम को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट सुबे के मुखिया मैके पर मौजूद।
जिसमे कटरा करनैलगंज उमरी बेगमगंज को छोड़कर जिले की सारी थाने की फोर्स लगाई गई।
उप जिला अधिकारी और क्षेत्राधिकार मनकापुर काफी मन मनोऊल के बाद भी प्रदर्शनकारी डटे रहे मौके की नजाकत को भापते हुए जिले के पुलिस विभाग के मुखिया विनीत जायसवाल ने आनंऑफानन में पहुंचकर स्वयं कमान संभाल लिया।

परिवार की सुरक्षा और हत्यारे की गिरफ्तारी के मांगों को लेकर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए अन्य मांगों पर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सहारनपुर ,बेशर्म चोर: घर से उठा ले गया गैस सिलेंडर, CCTV में कैद हुई वारदात

रिपोर्ट जसबीर सिंह बजाज।

सहारनपुर।गंगोह :मकान में घुसकर अज्ञात चोर रसोई घर से गैस सिलेण्डर व जेब में रखी 12 हजार की नगदी चुरा ले गया।
मोहल्ला मखदूमजहां निवासी घनश्याम शर्मा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर उसके मकान में घुसकर उसकी पत्नी की नजर बचाकर रसोई में रखा सिलेंडर चोरी कर लिया। चोर ने कुर्ते की जेब से बारह हजार की नकदी भी साफ कर ली। चोरी की यह घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। पीडित ने पुलिस से चोर का पता लगा कर नगदी व सिलेण्डर बरामद कराने की मांग की है।

साकेत मिश्रा को श्रावस्ती लोकसभा 58 से टिकट मिलने पर लोगों में नाराजगी।

रिपोर्ट प्रदीप गुप्ता।

श्रावस्ती।
लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के लिए लगी हुई है। लेकिन बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। वही श्रावस्ती जनपद में साकेत मिश्रा को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है जिसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है, बाहरी व्यक्ति को टिकट मिलने से नाराज लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

श्रावस्ती जनपद में बीजेपी ने क्षेत्रीय व्यक्ति ददन मिश्रा को टिकट न देकर देवरिया जनपद के व्यक्ति साकेत मिश्रा को टिकट दे दिया है, जिसको लेकर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे है और पार्टी से दद्दन मिश्रा को टिकट देने की मांग कर रहे है।श्रावस्ती जिले में लोगों का कहना है कि साकेत मिश्रा बाहरी है देवरिया से आये है उनको पार्टी ने टिकट दिया है हम लोग इसका विरोध कर रहे है, हम लोगों ने 5 साल पहले अम्बेडकर नगर से आये व्यक्ति राम शिरोमणि वर्मा को बसपा से सांसद बनाकर भेजा था जो जीतने के बाद से अब तक न तो श्रावस्ती जनपद में दिखाई दिए और न ही कोई विकास हुआ है, अब हम लोग बाहरी आदमी को पसंद नहीं करेेंगे, हम लोगों को पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन हम लोगों को प्रत्याशी से विरोध है दद्दन मिश्रा हमारे जिले के हैं, क्षेत्रीय हैं हमेशा मिलने जुलने वाले है इस लिए हम लोग दद्दन मिश्रा को चाहते है, अगर पार्टी दद्दन मिश्रा को टिकट देती है तो हम लोग बीजेपी को वोट देंगे नहीं तो नोटा का बटन दबाएंगे, जिससे बीजेपी की हार निश्चित है।