Home Blog Page 549

ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

बहराइच।
वनटांगिया महबूब नगर के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार, डीएम एसडीएम व मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 144 लोगों के दावा स्वीकृत होने के बाद भी नही मिला अधिकार पत्र।तहसील मिहीपुरवा में चुनाव बहिष्कार का मामला बढ़ता जा रहा है एक ओर जहां न्याय पंचायत आम्बा में 25 हजार की आबादी ने नेटवर्क की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार कर दिया है वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत हसुलिया के वन टांगिया गांव महबूब नगर के ग्रामीणों ने विकास से जुड़े कई मांगों को लेकर चुनाव बहिष्कार कर दिया है। गांव की जनसंख्या 3 हजार से अधिक है और मतदाताओं की संख्या यहां 17 सौ के करीब है। गुरुवार को गांव में स्थित धवरा बाबा मंदिर के प्रांगण में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और हाथ में पोस्टर बैनर लेकर चुनाव बहिष्कार की बात कही है। गांव निवासी वन अधिकार समिति अध्यक्ष डॉ0 देवनारायण वर्मा, सचिव लवकुश कुमार, रामचन्द्र, राम निवास, अमरीका प्रसाद, कमला प्रसाद, पालेलाल, छोटेलाल, गणेशगिरी, राजकुमारी, ऊषा गिरी, रिंका, सावित्री देवी, नीलम वर्मा ने बताया कि उनका गांव वन टांगिया गांव है जिसे अभी तक राजस्व गांव का दर्जा नही मिला है। जबकि पात्रता सूची में गांव के 144 लोगों कर नाम दर्ज है जिन्हें अभी अधिकार पत्र नही मिला है साथ ही गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है और गांव में किसी भी व्यक्ति को परिवार रजिस्टर में नाम नही दर्ज है। ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल, परिवार की नकल व पात्रता सूची में नाम दर्ज होने वाले 144 लोगों को अधिकार पत्र दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के सौ से अधिक ग्रामीणों ने अपनी मांगों को जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री को पत्र रजिस्ट्री किया है जिसमें उन्होंने मांग पूरा न होने पर वोट न डालने की बात कही है।

9 वर्ष की बच्ची के साथ हैवानियत।

सहारनपुर।
जनपद में 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची बुधवार रात 8 से गायब थी। सुबह वह बेहोशी की हालत में कोलागढ़ के जंगल में मिली। बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। मामला थाना कुतुबशेर का है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है!कुतुबशेर थाना की एक कॉलोनी से बच्ची का अपहरण किया गया। मूल रूप से कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बच्ची तीन दिन पहले अपनी मां के साथ कुतुबशेर थाना क्षेत्र की ही एक कॉलोनी में अपनी मौसी के घर आई थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम बच्ची अपने मौसी के घर के सामने खेल रही थी। रात 8 बजे के करीब वह लापता हुई होगी। किसने बच्ची को उठाया, यह पता नहीं

संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में लगी आग, 4 मवेशी बुरी तरह झूलसे…

सहारनपुर।
छुटमलपुर पशुशाला में अचानक आग लगने से उसमें बंधे मवेशी बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने घंटो की कड़ी मशक्क़त के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। थाना फतेहपुर के हलवाना में गुरूवार को शम के समय किसान बबरा की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग ने मी तों में ही विकराल रूप ले लिया। जिसमें बंधी 3 गौवंश व 1 भैंसा बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने घटना की जानकारी लेकर रिपोर्ट उच्चधिकारीयों को प्रेषित की है। पीड़ित ने आग लगने को किसी की सोची समझी साज़िश बताया है।

महिलाओं को अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षा समाज एवं विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान विषय एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रुप में बाजपुर क्षेत्र की महिलाओं को उनके अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा सम्मानित किया गय। इस मौके पर डॉ विभावरी,श्रीमती रुखसार अंसारी ग्राम रानी नगला श्रीमती प्रियंका ग्राम प्रधान बनाखेड़ा श्रीमती रमणी मलिक श्रीमती शकुंतला देवी , डॉ मनुहार आर्य ,डॉ0 विभावरी,संयोजक डॉ मनुहार आर्य,संस्कृति बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर तृतीय स्थान पर अवनीत कौर रहीं।विभाग प्रभारी डॉ अनिल सैनी,प्राचार्य प्रो के के पांडे,डॉ रीता सचान,डॉ विकास रंजन सिंह, डॉ दर्शना पंत,डॉ प्रदीप दुर्गापाल, डॉ संध्या चौरसिया, डॉ आदर्श चौधरी, डॉ नीलम मनोला, डॉ खेमकरण,कैलाश,रोहित कुमार, संजय बिष्ट , छात्रा उपाध्यक्ष आरती, छात्र संघ सचिव आदर्श कुमार,शिवानी सक्सेना ,नियति जीना, अंशिका शर्मा,पायल बिष्ट, संस्कृति, निशा, अवनीत कौर, सपना, नेहा ,पूजा ,उर्वशी सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

बम,बम,भोलेकेजयकारोंसेगूँजा_बाजपुरकाँवरियों का जगह-जगह हो रहा स्वागत और सत्कार

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: बड़ी संख्या में शिवभक्त काँवरिये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को पहुँच रहे हैं। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारें गूँज रहे हैं। काँवरियों का जगह-जगह स्वागत और सत्कार किया जा रहा है। बाजपूर भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े आंदोलनकारियों ने मुहिम के संयोजक स. जगतार सिंह बाजवा की अगुवाई में भगत सिंह चैक पर काँवरियों का स्वागत किया। इस मौके पर व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, पं. अमरनाथ शर्मा, देवेश प्रताप सिंह, जसवीर सिंह भुल्लर आदि थे। वहीं मेन रोड पर प्रमुख समाजसेवी संजय कुमार मित्तल के प्रतिष्ठान के सामने व्यापारियों द्वारा पकौड़ी व जलेबी का भण्डारा लगाकर काँवरियों की सेवा की जा रही हैं।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष नजमीन एवं उस्मान अली ने मुंडिया तिराहे पर कावड़ियों का स्वागत करते हुए फल वितरण किया।इस मौके पर रवि सरना जगदीश कांत श्रीवास्तव, अरविन्द गोयल, संजय मेंहदीरत्ता, हर्ष मेंहदीरत्ता, सोनू श्रीवास्तव, घनश्याम श्रीवास्तव,
एडवोकेट शरद सक्सैना, अनिल सक्सैना, भुवन कुमार, भजन लाल, मनोज कुमार, हर्ष गुप्ता, सौरभ रूहेला, गुड्डू आदि थे।

ब्लॉक स्तरीय उन मु खी करण कार्यशाला का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट महेश वर्मा

शमशाबाद फर्रुखाबाद। विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय संगोष्ठी प्रधानएसएमसी अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक द्वारा उन्मु खी कार्यशाला का आयोजन शमशाबाद कस्बा क्षेत्र के थाना चौराहा पर स्थित एक गेस्ट हाउस मैं संपन्न हुआ कार्यशाला का उद्घाटन कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका डॉक्टर सुरभि गंगवार एवंएसएमसी के अध्यक्ष राहुल गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती का पूजन करके किया संविलियन विद्यालय हरसिंहपुर गोवा कि छात्रों ने विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना बड़े मनोरम एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की कार्यशाला का संचालन जयपाल सिंह ने किया उन्होंने अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बड़े आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की विद्यालय प्रबंध समिति के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जयपाल सिंह ने प्रेरणा पोर्टल तथा शैक्षणिक के बारे में मनोज कुमार गंगवार एवं कायाकल्प के बारे में असगर हुसैन तथा निपुण भारत की प्रगति के बारे में श्रीनिवास वर्मा ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और विद्यालय की शैक्षणिक विकास के बारे में अनिल कुमार शर्मा और स्कूल रीडीनेस एवं बाल वाटिका के बारे में अजीत शर्मा तथाडीबीटी के बारे में मुकेश कुमार के द्वारा जानकारी दी गई कार्यशाला की मुख्य अतिथि एवं कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका डॉक्टर सुरभि गंगवार ने अंजू गंगवार एवं सविता मिश्रा एवं ऋषि पाल राजपूत कायाकल्प और विद्यालय की प्रगति मैं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया
विधायिका डॉक्टर सुरभि गंगवार ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा की शिक्षकों एवं ग्राम प्रधानों और विद्यालय समिति के लोगों से शिक्षा का स्तर ऊंचा बनाए और छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करें तथा आसपास के जो बच्चे शिक्षा से वंचित रह गए हैं उन बच्चों को भी शिक्षा दिलाने में विशेष योगदान दे तभी हमारा समाज संपन्न होगा और हमारा देश एवं प्रदेश मजबूत होगा शमशाबाद खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा ने कार्यशाला में आए हुए सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया इस दौरान कार्यशाला में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया इस मौके पर सूर्यकांत दुबे के राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ कार्यक्रम में विनीत गुप्ता राजकुमार प्रजापति अनुपम सक्सैना के अलावा समस्त ए आरपी नोडल शिक्षक एवं कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे

डीसीएम का कट लगने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल।

रिपोर्ट महेश वर्मा।

शमशाबाद फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार से चल रहे डीसीएम चालक ने बाइक चालक की जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को कस्बे के ढाई घाट रोड पर रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया
शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव र ज ला म ई निवासी बाइक चालक विजेंद्र कुमार अपने भाई को बाइक पर बै ठा कर किसी कार्य के लिए फैज बाग जा रहा था गांव के पास गुजर ते समय डीसीएम चालक ने बाइक चालक की बाइक में कट मार दिया जिससे दोनों लोग गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तत्काल गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया तथा घटना की सूचना फैज बाग पुलिस चौकी को दी गई चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पटेल ने डीसीएम का पीछा किया और उन्होंने ढाई घाट रोड पर डीसीएम को रुकवा कर चालक को हिरासत में लिया डीसीएम चालक पुलिस की हिरासत में है चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि घायलों की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन, विन्ध्य कारीडोर प्रगति कार्य का भ्रमण कर किया निरीक्षण.।

रिपोर्ट.. वसीम ।

मिर्ज़ापुर। प्रदेश के सिचाईं एवं जल संशाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाईं, नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज अपने जनपद में भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम मां विंध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल पहुचकर मां विन्ध्यावसिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। विन्ध्याचल पहुचने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र व चुनरी भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया। तत्पश्चात मंत्री ने भ्रमण कर विन्ध्य कारीडोर का निरीक्षण कर जिलाधिकारी से प्रगति के बारे जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने मंत्री को विन्ध्यकारीडोर का भ्रमण कराते हुये विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान विधायक नगर रत्नाकर मिश्र भी उपस्थित रहें।
दर्शन पूजन के उपरान्त प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवा, महिला, किसान, गरीब पहली प्राथकिता हैं। उन्हे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कटिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि जिनके पास गैस का कनेक्शन नहीं था ऐसे करोड़ों लोगों को गैस का कनेक्शन प्रदान करने के साथ ही करोड़ों लोगों का बिजली का कनेक्शन भी निःशुल्क प्रदान किया गया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वरारा बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक पढ़ाई से लेकर शादी तक बेटियों के लिए कई कार्य कर रही हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

महाशिवरात्रि को लेकर रसूलाबाद कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठकपुलिस उपाधीक्षक राजीव सिरोही ने कहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट रामकुमार।

रसूलाबाद कानपुर देहात । महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रसूलाबाद कोतवाली में एसडीएम नीलिमा यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जहां लोगों से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।
एसडीएम नीलिमा यादव ने कहा कि पर्व पर कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी और सभी लोग पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी सूचना उनको कभी भी दी जा सकती है। जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस उपाधीक्षक राजीव सिरोही ने कहा कि पुलिस सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और क्षेत्र में निगाह रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दास्त न कर अराजकता करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने महा शिवरात्रि पर्व को लेकर धर्मगढ़ बाबा मंदिर का निरीक्षण कर सत्संग मण्डल के पदाधिकारियों से कहा कि श्रद्धालु पूजन अर्चना करने जाएंगे इस लिए श्रद्धालुओ की परेशानियों को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं पहले से ही ठीक कर ली जाए । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुश्तैद रहेगी

इस मौके पर नगर के चेयरमैन देवशरण कमल  हाजी फैजान खान धर्मगढ़ बाबा सत्संग मण्डल अध्यक्ष अलोक बाजपेई व्यापार मण्डल कमल दुबे  कोषाध्यक्ष राजेन्द्र स्वरुप शुक्ला  बऊवन चौरसिया उमेश गुप्ता   कुलदीप दुबे अरुण दुबे  रानू मिश्रा  प्रिंस क्लब  अध्य्क्ष विपिन मिश्रा महामंत्री कपिल पांडेय  शिवम उर्फ गुल्ली बाजपेई  सहित नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार  एसडीएम कार्यालय स्टेनो शंकर सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामवृत सिंह  वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार अवस्थी अनिल कुमार यादव   लोग मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार ने स्योहारा पहुंचकर डॉक्टर मनोज वर्मा से की मुलाकात

बिजनौर से मुनीश उपाध्याय।

बिजनौर/ स्योहारा। समाजसेवी डा.मनोज वर्मा के निवास पर पहुंचे भाजपा लोक सभा प्रत्याशी ओम कुमार ने मांगा सहयोग।
भाजपा लोक सभा प्रत्याशी ओम कुमार आज डा.मनोज वर्मा के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज जब देश भर में भाजपा सरकार और पीएम मोदी की अगुवाई में करोड़ों लोगो को अपना घर,मुफ्त राशन,पेंशन आदि निस्वार्थ रूप से मिल रही तो ऐसे में फिर से इस चुनाव में हमे भाजपा और पीएम को जिताना है।
वहीं डा मनोज वर्मा ने ओम कुमार को एक जमीन से जुड़ा हुआ और काबिल प्रत्याशी बताया।
इस मौके पर सीपी सिंह,प्रियंकर राणा,ब्लाक प्रमुख नेहतोर राकेश चौधरी,मनोज भटनागर,पियूष रस्तोगी नेह प्रभारी.शोर्य वर्मा,डा दानिश कमाल,सोनू नारायण,आशु टाइगर,मोहित रस्तोगी, पारस वर्मा,विशाल चौहान,चंद्रकांत त्यागी,निश्चल कुशवाहा,साजन राजपूत,नोमान प्रधान, शेंकि रस्तोगी,मिंटू चौहान, रवि कुमार, खजान सिंह,एड.अनुराग भटनागर,आदि मौजूद रहे