Home Blog Page 547

नेहटौर विधानसभा क्षेत्र में किया गया संविधान विचार गोष्ठी का आयोजन।

                                    बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

बिजनौर/नहटौर -पूर्व अपर जिला एवं शस्त्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने आने वाले सामान्य लोकसभा चुनाव में 5- नगीना लोकसभा क्षेत्र की जनता से गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है । मनोज कुमार आज नगीना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा नेहटौर क्षेत्र में आयोजित संविधान विचार जागरूकता बैठक में जनता को संबोधित कर रहे थे। ‌नगीना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा नहटौर क्षेत्र में संविधान विचार जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जज मनोज कुमार पहुंचे। पूर्व जज मनोज कुमार के पहुंचने पर ग्रामीण वासियों ने बड़े उत्साह से उनका स्वागत किया। पूर्व जज मनोज कुमार ने संविधान की जानकारी और शिक्षा पर अपने विचार रखे । आपको बता दे लोकसभा का चुनाव नजदीक है ऐसे में हर तरफ चुनावी सभाएं हो रही है नगीना लोकसभा के क्षेत्र विधानसभा नहटौर के ग्राम तकीपुरा ग्राम कादिपुरा हल्दौर आदि में पूर्व जज मनोज कुमार द्वारा जनसंपर्क कर संविधान को लेकर लोगों के बीच में जाकर संविधान को बचाने पर चर्चा कर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं।पूर्व जज मनोज कुमार ने बताया कि हमें संविधान को बचाने की लड़ाई लड़नी है यह लड़ाई हम सब को मिलकर ही लड़नी है। जो सपना बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हमारे लिए देखा था उसको खत्म करने का काम चल रहा है।इस समय संविधान को खत्म करने का काम चल रहा है संविधान बचेगा तो हम बचेंगे नहीं तो सब खत्म हो जाएगा सब पहले जैसा हो जाएगा ना हमें चुनाव लड़ने का हक था ना कुर्सी पर बैठने का यह सब हमें सविधान से ही मिला है। इस समय हर गाँव मे स्कूल और अच्छी अस्पताल खोलने की जरूरत हैं।बुजुर्गों की देखभाल और लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी की जरूरत है। कलम की स्याही अभी भी मजबूत है उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम लोग को संविधान को बचाना है। और संविधान को हम अपने वोट से बचा सकते हैं आने वाले लोकसभा चुनाव में हम लोग एकजुट होकर गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने का काम करे।इस अवसर पर नितेश कुमार , भूदेव सिंह, नथ्थन सिंह, हरदयाल सिंह, पवन सिंह, कुलदीप सिंह ,मनोज कुमार ,हरि सिंह ठाकुर ,संतराम सिंह, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार ,गोरव कुमार, रोहताश सिंह ,जगदीश सिंह , दिव्यांशु, राजपाल सिंह , नरेश कुमार फौजी,भूपेंद्र सिंह, रामगोपाल, ऋषभ कुमार ,रजत कुमार ,सुजीत कुमार ,शुभम सागर, शिव प्रताप सिंह, जयपाल सिंह, उषा देवी, मिथलेश देवी, प्रेमलता देवी, गोविंद सिंह, कार्मेंद्र ,हर्ष कुमार, दीवांशु कुमार, आजाद सिंह, रवि कुमार ,योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार ,मोनू कुमार, गम्भीर सिंह, सुजीत कुमार, विवेक कुमार ,जितेंद्र कुमार, देशराज सिंह, ओमपाल सिंह, सरिता देवी ,राधा रानी, उषा देवी, विमला देवी ,कांति देवी ,रुचिका देवी, संगीता देवी ,आदि ग्रामीण उपस्थित रहे

तीन सूत्रीय माँगों को लेकर जीएम ऑफिस पर धरना दे बेरोजगारों की नियुक्तियां नहीं हुई तो होगा आंदोलन:चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते

ब्यूरो चीप: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: सहकारी चीनी मिल बाजपुर में रिक्त पदों पर स्थानीय बेरोजगारों को नियुक्ति दिये जाने, उच्च पदों पर नियुक्त कर्मचारियों को फिटमेन्ट का लाभ दिये जाने एवं बाजपुर आसवनी के प्रसिध्द देशी मदिरा ब्राण्ड ‘गुलाब’ का नाम न बदले जाने की माँग को लेकर नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने मिल कर्मियों व स्थानीय बेरोजगारों के साथ चीनी मिल प्रशासनिक भवन पर सांकेतिक धरना दिया। साथ ही जल्द माँगे पूर्ण न होने पर उग्र जनांदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने संबोधित करते हुए कहा चीनी मिल बाजपुर एवं आसवनी शराब फैक्ट्री में फिटमेंट एवं बेरोजगार की नियुक्तियां करने को लेकर काफी समय से श्रमिक संघर्ष कर रहे हैं उनकी नियुक्तियां जल्द नहीं की गई श्रमिक सहित सामाजिक लोग भी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा आसवनी के प्रसिध्द देशी शराब मदिरा ब्राण्ड ‘गुलाब’ का नाम न ना बदला जाए नाम बदला गया तो देशी मदिरा शराब विक्री में गिरावट आएगी जिससे फैक्ट्री को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है आसवनी फैक्ट्री में देसी मदीरा शराब प्रसिद्ध शराब है जिसका अपने आप में बहुत बड़ा नाम है और बाजपुर आसवनी फैक्ट्री की देसी मदिरा शराब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब आदि राज्यों में मशहूर है। उन्होंने कहा बाजपुर की जनता किसी भी कीमत में देसी मजीरा गुलाब ब्रांड का नाम बदलने नहीं देगी इसके लिए क्यों न वड़ा आंदोलन चलाना पड़े।इस मौके पर सभासद सादक हुसैन, जगतजीत सिंह, रामअवतार यादव, सुनील कुमार, सिंह स्वरूप भारती, निसार अहमद, तनवीर खां ‘गुड्डू’, साबिर, बंशीधर मिश्रा, मक्खन सिंह, सुनील यादव, बबलू, रियासत, भगवान सिंह, मनकेश्वर, सुरेश दीक्षित, लल्लन, वीरेन्द्र कुमार, विवेक पाण्डेय, नन्दलाल यादव, वाजिद अली, मयंक जोशी थे।

कासगंजसमाधान दिवस के आयोजन पर पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं ।

सिद्धपूरा ( कासगंज )- कासगंज जनपद के सभी थानो में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया वही जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना सिढपुरा में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही राजस्व सम्बंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को अवगत कराया गया । इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि थाना दिवस पर आने वाले प्रकरणों को लंबित न रखा जाए, लोगों की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए ।
इस दौरान उपजिलाधिकारी पटियाली, क्षेत्राधिकारी पटियाली, थाना प्रभारी सिढपुरा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

रिपोर्ट – मो कामरान अहमद कासगंजएटा लोक सभा से सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य का हुआ जोरदार स्वागत।

गंजडुंडवारा/कासगंज।आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को देखते हुए सभी पार्टी के प्रत्याशियों की सरगर्मियां तेज हो गई है जनपद भर में स्वागत एवं बैठको का दौर जारी है प्रत्याशी लगातार संपर्क कर रहे है

गंजडुंडवारा में सपा नगर अध्यक्ष तारिक मंसूरी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया जहां एटा लोक सभा सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य का समर्थको द्वारा जोरदार स्वागत किया गया बैठक में इंडिया गटबंधन सपा , कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने सभी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से कहा मेहनत में जुट जाए इंडिया गठबंधन सपा एटा लोक प्रत्याशी देवेश शाक्य को भरी मतों से जिताए उन्होंने सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया वही अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एटा प्रभारी अबरार अली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इंडिया गंठबंधक के एटा लोक सभा प्रत्याशी देवेश शाक्य को जिताने की अपील की वही एटा लोक सभा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने कहा आप सभी लोग मुझे भारी मतों से जिताए में आप लोगो से साथ हमेशा रहूंगा उन्होंने कहा आज प्रस्तिथियां देश को बचाने की है देश जब बचेगा जब भाजपा हटेगी उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद देते हुए कहाइन्होंने इंडिया गठबंधन सही समय से किया उन्होंने कहा मुझे सभी जातियों का सहयोग मिल रहा है
इस मौके पर सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी , काग्रेस पार्टी के अबरार अली , सपा नगर अध्यक्ष तारिक मंसूरी , राशिद अली , हसन अख्तर , मुनेंद्र शाक्य , विनय कुशवा , जिला पंचायत सदस्य अभय यादव , प्रधान प्रतिनिधि आजम मंसूरी , इशरत अली अंसारी , आरिफ अली सहित सैकड़ों इंडिया गठबंधन सपा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

सहारनपुर।देवबंद में मंगलामुखियो के गुरु चेल्ले का विवाद गहराया,चेल्ले ने गुरु पर लगाए गंभीर आरोपचेल्ले ने गुरु पर लगाया धर्म परिवर्तन करने का आरोप,गुरु ने आरोपों को‌ बताया निराधार,उनकी सीमा में जबरन घुसकर बधाई मांगता है चेल्ला

सहारनपुर।
समाज में धर्मांतरण के बहुत मामले आपने सुने होंगे लेकिन किन्नर समाज में धर्म परिवर्तन कराने का मामला शाय़द ना सुना हो क्योंकि किन्नर भले ही अलग-अलग समाज से हो लेकिन उनका समाज ही किन्नर समाज होता है ऐसा ही एक मामला सहारनपुर के देवबंद से प्रकाश में आया है जहां एक चेल्ले ने अपने गुरु पर उसका बधाई क्षेत्र देने के लिए धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा दिया जबकि गुरु ने इस धर्मांतरण के आरोप को झूठा बताया। देवबंद के गांव नन्हेडा आशा निवासी कोमल किन्नर ने बताया कि करीब 20 साल पहले वह देवबंद की गद्दी किन्नर संगीता उर्फ गुजरी के संपर्क में आकर उसके साथ रहकर बधाई मांगने का कार्य करती थी और वह उसे अपना गुरु किन्नर मानती थी उसका कहना है कि कुछ समय बाद उसकी गुरु संगीता ने अपने अधिकार क्षेत्र के कुछ गांव बधाई मांगने के लिए उसे दिए थे लेकिन करीब 20 दिन पहले उसकी गुरु ने बधाई क्षेत्र के दिए गए गांव वापस ले लिए हैं कोमल किन्नर का आरोप है कि उसकी गुरु संगीता उसके बधाई क्षेत्र के गांव वापस लौटाने के लिए उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही है और उसे मारने पीटने की धमकी दे रही है उधर गद्दी किन्नर गुरु संगीता गुजरी का कहना है कि करीब 2007 में कोमल किन्नर उसके संपर्क में आया था और उसे उसके साथ बधाई मांगने को लेकर लिखित रुप में तल्हेडी बुजुर्ग का कुछ क्षेत्र दिया था और लिखित में लिया गया था कि जब तक कोमल किन्नर हमारे साथ रहेंगी तो उस क्षेत्र में बधाई मांगेगी ।यदि वह हमारे से अलग होगी तो हम अपना क्षेत्र वापस ले लेंगे अब कोमल किन्नर हमारे से अलग है और हमने अपना बधाई क्षेत्र वापस ले लिया है अब कोमल किन्नर हमारे से बधाई क्षेत्र लेने के लिए धर्म परिवर्तन कहने का झूठा आरोप लगाकर मेरे उपर दबाव बना रही है मारने पीटने या धमकी देने का आरोप झूठा है

रमज़ान के पाक महीने में घूमने फिरने में वक्त बरबाद न करें इबादत से होते है गुनाह ।माफ।

फिरोजाबद।
पाक महीना रमजान और होली के संबंध में इस्लामिक सेंटर सचिव ने जारी की एडवाइजरी.. मौलाना याकूबी साहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
रमजान और होली के संबंध में इस्लामिक सेंटर मदीना कॉलोनी फिरोजाबाद के सचिव मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने 8 सूत्री एडवाइज़री जारी करते हुए कहा की चाँद दिखते ही 12 मार्च से रमजान का पवित्र महीना शरू हो रहा है यह मुसलमानो का पाक मुक़ददस महीना है इसमें लोगों के गुनाहों को माफ़ किया जाता है सभी मुस्लिम भाई बहन इस माह के रोज़े रखें और पूरे महीने तरावीह पढ़ें और अपने गुनाहों की माफ़ी मांगे और अपने रिश्ते नाते जोड़ें
इसी रमजान माह में इस वर्ष हमारे हिन्दू भाइयों का बड़ा त्योहार होली है इसमें हमारे नौजवान एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें गली मोहल्ले, बाज़ारों में घूमने के बजाए मस्जिद या घर में रह कर इबादत करें.रमजान की एक इबादत जरूरतमंदों मिस्किनो गरीबों को तलाश करके जकात, सदकात, खैरात (दान ) देकर उनकी गरीबी को दूर करने में मदद करें दिन का हरमजान में अपनी अपनी मस्जिदों के माइक की आवाज़ को स्लो (धीमी रखें ) और सेहरी के वक़्त हरगिज़ माइक पर शोर हंगामा ना करें जिस से किसी दूसरे को तकलीफ हो सभी एक दूसरे के जज़्बात का ख्याल रखें।
रमजान के आखरी अशरे की किसी 5 रातों में से किसी एक में शबेक़द्र हो सकती है उस में खास तोर पर मस्जिद या घर में रहे इसमें सड़कों और बाज़ारों और कैंटीन में अपना वक़्त खराब ना करें सड़कों पर रास्तों मे रास्ता रोकर नमाज़ अदा ना करें..
इस एडवाइजरी पर सभी लोग अमल करें। इस्लामिक सेंटर की तरफ से रमजान हेल्प लाइन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 मार्च से खोल दी जाएगी जिसमे व्हाट्सप और फेसबुक पेज और कॉन्टेक्ट नम्बर रहेगा जिसमे उलमा और मुफ़्ती हज़रत का एक पेनल रोज़ेदारों के मसाइल को हल कर ए के लिए एक. व्हाट्सप ग्रुप का मोबाइल नम्बर दिया इस पर अपने मसाइल को इसएमएस कर के सारी जानकारी ले सकते हैं मोब, 8267012169।

फिरोजाबाद से जिला संवाददाता राकेश वर्मा के साथ जाहिद हुसैन।

महा शिव रात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ के दरबार में हजारों श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी ।

रिपोर्ट महेश वर्मा।

शमसाबाद फर्रुखाबाद 8 मार्च महा शिव रात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ के दरबार में हजारों श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी गंगाजल के साथ शिव धाम पहुंचने वाले कांवरियो ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामनाएं की सुबह से शुरू हुआ पूजा अर्चना का दौर देर शाम तक चलता रहा। बम बम भोले के जयकारों से आसमान गुंजायमान रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व जिसे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हरसोल्लास के माहौल मनाया गया भक्तो ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूजा अर्चना की तथा प्रसाद चढ़कर भांग धतूरा बेल पत्री आदि समर्पित किया इधर शिव तेरस पर्व को लेकर जहां एक ओर आम लोगों ने कावड़ यात्रा में भाग लिया वहीं दूसरी ओर महिलाओं ने भी इस कांबर यात्रा में बढ़कर भाग लिया महिलाए को टोली बनाकर बम बम भोले के जयकारों के साथ डेड शाम गुजरी महिला कबारियो का भक्तो द्वारा जगह जगह जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। ढाई घाट शमशाबाद की पवित्र गंगा नदी जहां स्नान के उपरांत जल भरा गया फिर जय कारों के बीच मंदिर पहुंचे यहां बम बम भोले के जयकारो के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया आस्था के साए में भक्तों ने भांग धतूरा बेल पत्री भांग धतूरा चढ़ा कर घर परिवार समाज तथा देश में खुशहाली की कामनाएं की महाशिवरात्रि का पर्व जिसे हर्षोल्लास के वातावरण में जाने के लिए समाज में जोर-जोर से तैयारिया की गई शुक्रवार की सुबह स्नानोपरांत भक्तों द्वारा उपवास का व्रत धारण किया गया ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिबालयो में बड़े पैमाने पर पूजा अर्चना की गई भक्तों ने जगह-जगह जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की शमशाबाद नगर में स्थित ऐतिहासिक मंदिर गुमटी महादेव तथा चौमुखी मंदिर जहा पर्व की गरिमा के अनुरूप भक्तों द्वारा मंदिरों को सजाया गया था शिवालय को इलेक्ट्रिक लाइटों से जगमगा रहे थे सैकड़ो की संख्या में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा उधर कावड़ यात्रा के तहत गंगा जल भरने वाले भक्तों ने भी शिबालयों में जलाभिषेक किया मंदिरों में पूजा पाठ का दौर सुबह से शुरू हुआ जो दिन भर चलता रहा नगर में स्थित स्वामी सर्वानंद मंदिर गंगा रोड शमशाबाद में भी बड़े पैमाने पर पूजा अर्चना का दौर जारी रहा क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद शकरुल्ला पुर हजियापुर मंझना में भी पूजा अर्चना का दौर चलता रहा पूजा अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण कर कार्य जारी रहा मंदिरों जहा गाजे बाजे की धुन पर बम बम भोले के जय घोष गूंजते रहे
शमशाबाद नगर में राजा खोर की ऐतिहासिक नगरी जहा स्थिति शिवालयो को सजाकर भव्यता प्रदान की गई समाजसेवी जन्मतिथियों तथा मंदिर संरक्षक तथा पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना आरंभ की गई पूजा अर्चना का दौरजो दोपहर से लेकर देर शाम तक चलता रहा मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों में महिला पुरुषों की व्यवस्थाएं अलग अलग की गई मंदिर के संरक्षक पुजारी जो भक्तगणों से पूजा प्रसाद लेकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में अर्पित करते रहे तथा प्रसाद भक्तों को बितरण किया जाता रहा भक्तगण खुशियों के माहौल में बम बम भोले के गगन भेदी नारे लगा रहे थे गाजे बाजे की धुन पर भक्तगण थिरक रहे थे वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस इस अंगूठे माहौल का आनंद ले रहा था शाम तक यही क्रम चला रहा बड़े पैमाने पर पूजा अर्चना होती रही भक्त भगवान भोलेनाथ के दरबार में माता टेक घर परिवार समाज तथा देश में खुशहाली की कामनाएं करते हुए देखे गए शिव रात्रि पर्व को लेकर हजियापुर मंदिर में भी पूजा अर्चना का दौर जारी रहा ललिता देवी गमा देवी मंदिर रजला मई तथा फैजबाग में भी सुबह से शुरू हुआ पूजा अर्चना का दौर जो देर शाम तक चलता रहा इस तरह शमसाबाद क्षेत्र में हर्षोल्लास के बताबरण में मनाया गया महा शिव रात्रि का पर्व

कलियुगी बेटों और बहुओं ने सास को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार।

कन्नौज : कलियुगी बेटों ओर बहुओं ने मिलकर सास की पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने भी जा रहे थे। किसी ग्रामीण की सूचना पर गांव पहुंची बेटी ने पुलिस की मदद से शव का अंतिम संस्कार कराने से रोका और सच्चाई सामने लायी। पीड़िता ने एक आरोपी को भाजपा नेता बता मामले दबवाने का आरोप भी लगाया। मां बेटों के रिश्तो को कलंकित करने का यह मामला कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कस्बे के है। बेटी पुष्पा ने बताया कि भाई आकाश उर्फ कल्लू और अवधेश ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर 6 मार्च को मां की इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। बेटी का कहना है कि मां की मौत के बाद भाई और भाभियां गुपचुप मां का अंतिम संस्कार करने भी जा रहे थे। तभी गांव वालों ने मुझे इसकी जानकारी दी। पुष्पा ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बाद जब पोस्टमार्टम कराया गया तो हत्या की पुष्टि हुई। बेटी के आरोप और पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के छोटे पुत्र आकाश पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीओ तिर्वा प्रियंका बाजपेयी का कहना है कि जांच जारी है, आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।

फर्रुखाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सहित तीन तस्करों को किया गिरफ्तार।

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज जौहरी।

जहानगंज/फर्रुखाबाद।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन के क्रम में आज थाना जहानगंज पुलिस वा आबकारी टीम एवं एसओजी टीम के संयुक्त अभियान में अवैध मादक पदार्थ खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज जहानगंज थाना पुलिस द्वारा 4:30 किलो अफीम सहित एक मोबाइल 1870 रुपया नगद एक पर्स एवं अपाचे अप 27 be 5782 पर सवार होकर जा रहे अफीम तस्करों को क्या गिरफ्तार अभियुक्त योगेंद्र सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी मोहल्ला महाजना थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर वा इकबाल अंसारी अब्दुल बारीक अंसारी निवासी पाखी थाना पाकी जनपद फलायु झारखंड एवम् मोहम्मद तबारक अंसारी पुत्र मरहूम इस रफी मियां निवासी रोल थाना गारू जनपद लातेहार झारखंड को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार

परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर किया दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल रहा मौजूद

वीरेंद्र तोमर / बागपत

बागपत, महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर आज बागपत के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर आस्था का जन सैलाब उमड़ गया। जहां उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से आए दो लाख से अधिक शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोउच्चारन के साथ झंडा पूजन और भगवान आशुतोष की आरती की गई । पूरा वातावरण हर हर बम बम और भगवान आशुतोष के विभिन्न जायघोषों से गूंज रहा था। सुबह से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु कावड़ में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पद यात्रा करते हुए परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जलाभिषेक कर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या ना हो उसके लिए भी जिला प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा। मंदिर जाने वाले रास्तों पर जहां स्वास्थ विभाग के चिकित्सक कैंप लगाकर शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे, वही शिव भक्तों के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं द्वारा की गई थी। पूरा वातावरण शिवमय हो गया था।