Home Blog Page 461

विधुत-विभाग ने बकाया बिल का चलाया अभियान*।

रिपोर्टर सुधीर शाक्य

फर्रुखाबाद/ कायमगंज-।
विधुत विभाग की ओर से बकाया बिल बसूलने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 1 बर्ष तक का बिल जमा न करने पर विधुत कनेक्शन को काटा जा रहा है,फिर चाहे धनराशि कुछ भी हो। वकाया बिल जमा न होने पर कई उपभोक्ताओं के विधुत कनेक्शन काट दिये गये। नोडल अधिकारी अजय माथुर ने सभी विधुत उपभोक्ताओ से समय पर बिल जमा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुखता से चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी अजय माथुर के अलावा नावेद खां,देवेन्द्र कुमार,श्याम सिंह,बन्टी,मुकेश,उमेश, आशीष आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे

कन्नौज में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार।

कन्नौज:
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद ने पुलिस कार्यालय कन्नौज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दिनांक 09-03-24 को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें दीवानी/फौजदारी एवं राजस्व न्यायालय में लम्बित मुकदमों के साथ प्री-लिटिगेशन, वैवाहिक विवादों का समाधान, भी सुलह समझौते के माध्यम से कराया जायेगा । लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिसके प्रचार प्रसार वाहन को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय कन्नौज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कन्नौज कमलेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद |

जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट चार घायल।

रिपोर्टर – बनवारी लाल कुशवाह

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। नगर के एटा रोड स्थित शिवनगर रहचटी में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब दो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें दोंनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया।
संजय यादव निवासी शिवनगर रहचटी ने बताया कि पडौस में साढू का प्लाट है। जिसमें सामने रहने वाली एक महिला ने नींव भरना प्रारभं कर दिया। जब वह पहुॅचे तो उस महिला ने जबरन उनको और परिजनों र्को इंट पत्थरों से मारने लगे। जिससे दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा। जिसमें संजय के अलावा अन्य तीन लोग घायल हो गये। घायलों को परिजन थाना लेकर आये। जहाॅ पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्साल में मेडीकल कराया है। इस संबन्ध में पीडित ने थाना में तहरीर दे दी है। पुलिस जाॅच में जुट गयी है।
फोटो संख्या- 1

ब्लूमिंग बड्स स्कूल में आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह।

रिपोर्टर – बनवारी लाल कुशवाह।

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शहर के विख्यात ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम के साथ किया गया । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह , चैयरमेन रानी गुप्ता, चैयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, ब्राहमण समाज अध्यक्ष विपिन गर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर राज पचैरी द्वारा आए हुए सभी अतिथि गणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके बाद विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इसी दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा पूरे वर्ष में अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों में अपना स्थान बनाने पर एंव बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छा़त्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा जो नृत्य एवं नाटकीय प्रस्तुतियां दी गई उन सभी ने आये हुए सभी आगंतुकों का मन मोह लिया । इसी दौरान विद्यालय में पधारे हुए सभी अतिथियों ने अपने-अपने शुभाशीष बच्चों को प्रदान किए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या सुमन लता एंव अतिथियों के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया । इस दौरान विद्यालय के सभी अतिथि गण, अभिभावक गण, अध्यापक एवं अध्यापिकाएं तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के ही नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा किया गया।

शिकोहाबाद में किया फ्लैग मार्च, लोकसभा चुनाव व त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता

रिपोर्ट बनवारी लाल कुशवाह

फिरोजाबाद/ शिकोहाबाद। जिले में आगामी लोकसभा चुनावों एवं त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम और पैरा मिलिट्री फोर्स ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एंव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह के नेतृत्व मंे जनपद में चाक चैबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुये आगमी लोक सभा चुनाव, होली, रमजान के त्यौहारों पर थाना उत्तर पुलिस टीम और पैरा मिलिट्री फोर्स ने भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के समस्त क्रिटिकल पोलिंग केन्द्र, संवेदनशील मौहल्ले , गाॅव में फ्लैग मार्च किया। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों, चैराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से नजर रखी गई। पुलिस ने अपील करते हुये कहा कि बच्चों एंव नवयुवकों को जागरूक करें कि किसी भी तरह की भ्रामक खबर शेयर ना करें जिससे किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुॅचे। यदि कोई भी समस्या या असुविधा होने पर तत्काल 112 डायल करें या फिर संबधित थाना को सूचना दें कानून को अपने हाथ में ना लें। साथ ही साथ आमजन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

बीएसए ऑफिस कर्लक के घूस मामले में एंटीकरप्शन टीम ने शुरू की जांच

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार।

कन्नौज : बीएसए ऑफिस के कर्लक को घूस लेते एंटीकरप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था जिससे ऑफिस के लोगों ने झूठा बताया था और कहा था कि कर्लक को एंटीकरप्शन टीम ने कर्लक को जबरन घूस का लिफाफा पकड़ाया और कर्लक को पीटा। एंटीकरप्शन टीम के छापे में शुरू हुई विभागीय जांच। बीएसए ऑफिस पहुंची एंटीकरप्शन की एएसपी इंदु प्रभा। बीएसए ऑफिस में तैनात कर्मियों से कर रहीं पूछताछ। पकड़े गये बाबू के कमरे में भी गयीं एएसपी। टूटे डीवीआर और सीसीटीवी फुटेज भी देखे। मीडिया से दूरी बनाती नजर आईं एएसपी एंटीकरप्शन। करीब आधे घण्टे से जांच में जुटी अधिकारी। बाबू को जबरन नोट देने और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई जांच।

सुब्रत पाठक को पुनः लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार।

कन्नौज: फायर ब्रांड नेता लोकप्रिय सांसद सुब्रत पाठक को भाजपा की प्रथम सूची में पुनः लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, 2024 लोक सभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की घोषणा के बाद इत्र नगरी के लाल और माताओं बहनों वृद्धजनों व युवाओं के चहेते सुब्रत पाठक का सनातन संस्कृति के अनुसार मां सरोज पाठक, बहन दिव्या शुक्ला, भाजपा नेत्री ककुन पाठक, बबिता सिंह, मंजू गुप्ता, रोली तिवारी, साधना शर्मा, सुनीता दुबे, राधा अवस्थी, सपना शाक्य, सरला कुशवाह, रानी दोहरे, सावित्री राजपूत, सहित दर्जनों महिलाओं ने रोली अक्षत से तिलक वंदन और मिष्ठान खिला कर आरती उतारी और विजय श्री के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर मंगल गीत भी गाए, जिस के बाद देरशाम उनके आवास पर पहुंचे सैकड़ो समर्थकों ने सांसद सुब्रत पाठक को फूल मालाएं पहनाकर मिष्ठान खिलाया, और खुशी में ढोल नगाड़े की धुन पर थिरकते हुए समर्थकों ने आतिशबाजी भी छुड़ाई, समर्थको ने सुब्रत पाठक की जीत सुनिश्चित करते हुए योगी मोदी जय श्री राम सुब्रत पाठक कमल निशान के गगन भेदी नारे भी लगाए।

पुलिस ने नकली दवाई बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने किया खुलासा

रिपोर्ट आमिर हुसैन

उत्तराखंड
काशीपुर/ उधमसिंह नगर: पुलिस ने शुगर की दवाई के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शुगर की नकली दवाई समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के दो साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि कुछ समय से काशीपुर क्षेत्रतर्गत नकली आयुर्वेदिक शुगर दवाइयां को बनाने, बिक्री करने व दवाइयां को लंबे समय तक सेवन करने वाले व्यक्तियो को किडनी संबंधित समस्याएं आने की सूचनाय लगातार प्राप्त हो रही थी। जिस संबंध में डॉक्टर आलोक कुमार शुक्ला ड्रग, इंस्पेक्टर एवं जिला यूनानी अधिकारी उधमसिंह नगर के नेतृत्व में प्रशासन, जीएसटी व पुलिस टीम के द्वारा कुंडेश्वरी स्थित रेखा देवी पत्नी स्व विजेंद्र सागर के मकान पर दबिश देकर आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में प्रयुक्त सामग्री बिना ब्रांड की दवाइयां डिब्बो के बाहर लगने वाले रैपर भारी मात्रा में शील्ड रैपर व बिना रैपर वाले भरे हुए डिब्बे तथा एलोपैथिक दवाइयां व अन्य सामान बरामद किया गया। टीम ने मौके से कुंडेश्वरी निवासी विक्रांत सिंह पुत्र महिपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुंडेश्वरी निवासी प्रशांत सागर पुत्र स्व विजेंद्र सागर व वैशाली कॉलोनी निवासी सत्येंद्र चौधरी पुत्र ओमप्रकाश मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दवाइयां में अंग्रेजी दवाइयां की गोलियों को भारी मात्रा में मिलाकर घर पर ही प्लास्टिक के डिब्बो में उक्त माल को पैक कर फेक फर्म के रैपर लगाकर ऑनलाइन व ऑफलाइन बेचकर भारी लाभ कमाते हैं। बताया कि एक डिब्बे की लागत लगभग 300 रुपए बैठती है। जिसे उनके द्वारा 1600 रुपए व 1800 रुपए मैं बेचा जाता है। प्रतिदिन लगभग डेढ़ सौ डिब्बे ऑनलाइन व ऑफलाइन बेचे जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी का धारा 34, 274, 275, 276, 420 आईपीसी व धारा 33 आई ड्रग्स तथा कॉस्मेटिक एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। टीम में डॉक्टर आलोक कुमार शुक्ला ड्रग्स इंस्पेक्टर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी उधम सिंह नगर, पूजा पांडेय असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी काशीपुर, भीम सिंह कुटियाल नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज र तुडी, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी विनोद जोशी, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, राजस्व उप निरीक्षक मुकेश कुमार, फूल सिंह, एसआई निर्मल मनोला, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कुलदीप, गजेंद्र, किशोर फर्त्याल, सुरेंद्र सिंह व दिनेश कुमार कार्यालय उप सहायक रुद्रपुर काशीपुर रहे।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मतदाताओं को किया जागरूक

रिपोर्ट आमिर हुसैन

उत्तराखंड
उधमसिंह नगर: जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह वर्चुअल बैठक लेते हुए सभी मतदाताओं को जागरुक करते हुए शत- प्रतिशत मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व है इसमें सभी की शत प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा शत- प्रतिशत मतदान कराने के लिए मैंपिग करें व दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वीप अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरुक करते हुए शत- प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया जाए इसके लिए स्वयं सहायता समूहो, आशाएं/ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो, युवक मंगल दलो स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी ब्लॉक व ग्राम स्तर तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाए। उन्होंने कहा उद्योग विभाग, सिलुकुल, श्रम विभाग सभी उद्यमियों, उद्योगों में कार्यरत कार्मिको श्रमिकको शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि जल संस्था, विद्युत विभाग अपने उपभोक्ताओं को वितरित किए जाने वाले बिल में भी मतदान में संबंधित प्रेरित करने वाले सं लोग छपा कर प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल कालीजो में भी युवाओं को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे तथा बच्चे अपने-अपने अभीभावकों को मतदान हेतु जागरूक कर प्रेरित करेंगे। सभी बेकर्स अपने बैंकों में पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से अपने खातेदार/ ग्राहकों को मतदान हेतु जागरूक करेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शत- प्रतिशत मतदान करना सुनिश्चित करेंगे। वीसी के दौरान मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल स्वीप मनीष कुमार, अपर जिला अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी मौजूद थे।

प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने सगी बहन को मारी गोली,हज़ारा नहर के पानी मे फैंककर फिर मारी दो गोलियां,जिंदा बची हाईस्कूल की छात्रा ने पुलिस को दिया व्यान,

रिपोर्ट अशोक शर्मा

कासगंज।
सगा भाई और मामा ही लड़की की जान का दुश्मन बन गया, फ़ोन पर अपनी बहन को उसके प्रेमी से बात करते देख उसके साथ पहले की जमकर मारपीट उसके बाद हत्या की योजना बनाकर उसे मौत के घाट उतारने की पूरी तैयारी कर ली ,भाई और मामा ने ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम देने के लिए लड़की को मामा द्वारा गोली मारकर बहती हज़ारा नहर मैं फेकने का मामला उजागर हुआ है, घटना मैं पीड़ित लड़की की जान बच गई है और उसने पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी है । नोएडा के सेक्टर 115 मैं रहने वाली पीड़ित लड़की हाईस्कूल की छात्रा है, अनजान युवक की मदद से पुलिस स्टेशन पहुंची लड़की ने जो दास्तान पुलिस को सुनाई तो पुलिस वाले भी हैरान हो गए,लड़की ने बताया कि उसका सगा भाई ही उसकी जान का दुश्मन बन गया है, उसने मुझे अपने प्रेमी से फोन पर बात करते देख लिया था। जिसके बाद घर मे मेरे साथ मार पीट की गई किसी तरह घर से निकल कर बुलंदशहर स्थिति अपनी नानी के घर पहुंची तो वहाँ पहुंच कर मुझे कहा कि अबकोई बात नही है। मम्मी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। तुम घर चलो मुझे दूसरे मामा के साथ थारगाड़ी मैं बैठा लिया ।,गाड़ी जब चलने लगी तो फिर गूगल मैप से देखा कि सड़क के किनारे कहा पर नहर या नदी बह रही है ।जब मैंने पूछा तो बोल दिया कि कासगंज रिश्तेदार के यहाँ चल रहे हैं ,पांच घन्टे तक गाड़ी चलाने के बाद मेरे मामा और भाई मुझे कासगंज लाये जहां से वापसी पर नहर के पास गाड़ी खड़ी कर ली और जबरन मुझे नीचे उतारकर मामा गोली मारी और फिर नहर के पानी में फेंक दिया इतने के बाद भी वो नही रुके और बहते पानी मे मेरे दो गोलियां और मारी जो मुझे नही लगी किसी तरह मैं किनारे पर पहुंची और वहां से नहर की पटरी पर पैदल ही आ रही थी रास्ते मे मुझे एक युवक मिल गया जिससे गुहार करने पर मैं पुलिस स्टेशन पहुंची हूँ,जहां से मुझे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, मेरे पिता का देहांत पूर्व मैं ही हो चुका है भाई जिम पर कार्य करते हैं माँ ब्याज का काम करती है मेरे साथ हुई घटना बिल्कुल सत्य है और पुलिस को लिखित तहरीर भी दी है ,मामले मे पीड़ित छात्रा नोयडा के सेक्टर 115 की रहने वाली है ,पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच मैं जुट गई है।