Home Blog Page 371

शिवरात्रि कावड़ मेल को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी

जनपद बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में उत्तराखंड से आने वाले शिवरात्रि पर कांवड़ियों का पड़ाव मोटा महादेव मंदिर रहता है कांवरिया मेल को लेकर बिजनौर जिला प्रशासन पूरी तैयारी की समीक्षा गोष्टी की और समीक्षा गोष्ठी में जिले के जनपद के लगभग सभी आलाधिकारी मौजूद रहे जिसमें जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की मौजूद की गई

आपको बता दे जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र में मोटा महादेव मंदिर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि (कांवड मेला-2024) दिनांक 26 फरवरी, 2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 08 मार्च,2024 को अन्तिम जलाभिषेक तक किया जायेगा। इस त्योहार पर कांवड़ियो का भारी संख्या में आवागमन होना सम्भावित है। कांवडियों के आवागमन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मार्गों/सड़को के किनारांे पर खड़े पेड़ो के अधिक झुके होने के कारण उनकी डालियां/टहनियों को कटवाना/छटवाना अति आवश्यक है। ताकि कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शिवरात्रि कॉमेडी मिले से संबंधित तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुऐ उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि अपने-अपने सामाजिक वानिकी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सड़क/मार्गांे पर खड़े पेड़ो की डालियां/टहनियों की कटाई छटांई का कार्य तत्काल प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें तथा यह भी निर्देशित किया जाता है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत निरीक्षण कर कांवड़ वाले रास्तो पर जंगली जानवरो तथा गुलदार आदि के आने का भय हो उन रास्तो पर यह साईन बोर्ड लगाकर (गुलदार प्रभावित क्षेत्र, कृपया अकेले न जाये) कांवडियों को सचेत करना, उन रास्तों पर अकेले ना जाये तथा किसी प्रकार की आपदा आने पर निम्न नम्बर पर सम्पर्क करने आदि के साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करे। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने किसी प्रकार की सुविधा किसी भी कवडे को नहीं होनी चाहिए कांवड़ियों के रास्ते में जनपद में आने वाले सभी थानों के थाना अध्यक्षों को निर्देशित भी किया गया तथा भीड़ वाले जगह पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए

कासगंज – हेल्पर की नौकरी के बहाने एजेंट युवक को ले गए रूस, कराया आर्मी में भर्ती,

बाबा ब्लाक यूटुब चैनल के माध्यम से एजेंटों के सपंर्क में आया था युवक,

एजेटों द्वारा मांगे गए थे तीन लाख से अधिक रूपए,

पिता व पुत्र ने बैंक ऋण लेकर जमा की थी धनराशि,

11 नबम्बर 2023 को गंजडुंडवारा कस्बे से दिल्ली चेन्नई साजदा होते हुए पहुंचा था मॉस्को,

हैदराबाद का एक युवक व जम्मू कश्मीर का एक अन्य युवक भी गए थे साथ,

पिता के अनुसार हेल्पर की नौकरी करने गए उनके पुत्र से रसियन भाषा में एक अनुबंध कराया गया,

वहां से भेजा गया रेगिस्तान इलाके में मौजूद सेना के वेस कैम्प में,

सेना में शस्त्रों की ट्रेनिंग देकर यूक्रेन रूस बोर्डर पर कर दिया गया तैनात,

आनाकानी करने पर पासपोर्ट और वीजा कर लिए गए जब्त,

लगभग ढाई माह बाद लडाई में घायल होने के बाद पहुंचे अस्पताल से युवक ने अपने परिजनों से किया सम्पर्क,

युवक ने किसी तरह परिजनों से संपर्क कर बताई घटना की जानकारी,

मामले में परिजनों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कासगंज को सौंपा प्रार्थना पत्र,

विदेश मंत्रालय सहित पीएमओ कार्यालय को भी कराया मामले से अवगत,

पीएम मोदी से की बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित वतन वापसी कराए जाने की मांग,

गंजडुंडवारा कस्बे के मोहल्ला आवाजी का मामला।

समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के पदाधिकारी ने की RO/ ARO एंव UPP परीक्षा का पेपर लीक होने पर निरस्त कर पुनः कराने मांग,सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद

विगत दिनों में हुई आर0ओ0 ए0आर0ओ0 एंव यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके लिए प्रदेश के युवाओं में हड़कंप मच गया था और जांच भी चल रही है इसी क्रम में आज समाजवादी के समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसमें छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा है विगत दिनों में हुई आर0ओ0 ए0आर0ओ0 एंव यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर व्हाटसएप और टेलीग्राम के माध्यम से लीक हो गया था। जिसमें 60 लाखा युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है। मांग है कि आर0ओ0 ए0आर0ओ0 एंव यूपी पुलिस परीक्षा को निरस्त कर पुनः परीक्षा कराई जाए। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र यादव,आयुष यादव,सौरभा कटियार,शिवम यादव,आकाश यादव व कुल्दीप यादव मौजूद रहे।

श्रीमद भागवत कथा में श्री कृष्ण और कंश वध प्रसंग से झूम उठे श्रद्धालु

कन्नौज/-सिकंदरपुर/श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला बा कंस वध का हुआ आयोजन सिकंदरपुर नगर पंचायत के में रोड रतनपुर अंडरपास मां काली कमेटी द्वारा मां काली के मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया इस मौके पर जन्मदिन भूमि मथुरा से आई कथा वाचक आचार्य शिवानी सरस .जी ने भगवान की बाल लीलाओं के चरित्र का वर्णन किया श्रोताओं से कहा की लीला और क्रिया में अंतर होता है अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है इसे ना तो करतब का अभिमान और ना ही सुखी रहने की इच्छा बल्कि दूसरों को सुखी रखना की इच्छा को लीला कहते हैं भगवान श्री कृष्ण ने यही लीला की जिसमें समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मां की चोरी से है कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राज की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है राक्षसी पूतना भेस बदलकर भगवान कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है परंतु भगवान उसका वध कर देते हैं इसी प्रकार कार्तिक माह में बृजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं परंतु भगवान के उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहते हैं यह बात सुनकर भगवान इंद्र नाराज हो जाते हैं और गोकुल को बहाने के लिए भारी वर्षा करते हैं इसे देखकर समस्त बृजवासी परेशान हो जाते हैं भारी वर्षा को देखकर भगवान श्री कृष्णा कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी लोगों को उसके नीचे छुपा लेते हैं भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को बचाने से इंद्र का घमंड चकनाचूर हो गया मथुरा को कंस के आतंक से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया इस मौके पर कथा के परीक्षित सिकंदरपुर चेयरमैन हरिहर सिंह ठाकुर ने कथा वाचक आचार्य शिवानी सरस को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया,मयंक सिंह ने कंश वध किया, इस मौके पर,टिल्लू सिंह,सत्यपाल यादव सभासद,लल्लू गुप्ता सभासद,तेजपाल,राधे-राधे राजेश सिंहआदि।

भारतीय श्रमिक पार्टी के प्रभारी ने कथा वाचक का शाल उड़ाकर किया सम्मान

सिकंदरपुर नगर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भारतीय श्रमिक पार्टी के प्रभारी श्री जेपी सिंह जी ने कथा वाचक का शाल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया मौके पर भारतीय श्रमिक पार्टी के प्रदेश प्रभारी सहित उनके तमाम साथी मौजूद रहे तथा भारतीय श्रमिक पार्टी के सह संस्थापक श्री सत्य प्रकाश बाथम पार्टी के कन्नौज प्रभारी अरुण कुमार सहित उनके तमाम शादी मौजूद रहे हेमराज सिंह दीपेंद्र सिंह राजकुमार सिंह मौजूद रहे।

चोरों ने दुकान में रखी करीब ₹10000 से अधिक की रेजगारी को नहीं छुआ

फर्रुखाबाद।
कोतवाली क्षेत्र में मन्नीगंज में
नमकीन की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान को बनाया निशाना एक लाख की नगदी चोरी करके हुए फरार
जानकारी के अनुसार
बीती रात्रि चोरों ने सनी नमकीन की दुकान में पीछे से घुसकर चोरी की घटना को दिया अंजाम दिया है
दुकान मालिक सनी ने बताया कि दुकान के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है
दुकान में पीछे की तरफ लगे गेट के अंदर से सिर्फ कुंडी लगी थी उसी को खोलकर चोर दुकान के अंदर घुस गए
चोर दुकान के अंदर रखी करीब एक लाख की नगदी चोरी कर ले गए हैं, उन्होंने रेजगारी को हाथ भी नहीं लगाया – दुकान मालिक
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल

जनपद सीतापुर सड़क हादसे में पति की मौत बेटा और पत्नी घायल मदद के बहाने घायल पत्नी के जेवर किया चोरी परिजन पुलिस विकेट के नजदीक वारदात फिर भी आभूषण चोरी मीडिया से बात करने नहीं दे रहे नवजात दरोगा बाइक सवार परिजन जा रहे थे सभी लोग अनियंत्रित पिकअप में मारी टक्कर मौके से हुआ फरार पिसावा थाना क्षेत्र के जल्लापुर चौराहे का मामला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज पहुंचेंगे सहारनपुर

गंगोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे जनसभा

साथ ही उपमुख्यमंत्री सहारनपुर के भ्रमण पर रहेंगे

एसपी देहात सागर जैन ने सभा स्थल का दौरा किया……

फूस के अहाते मे लगी आग, एक मवेशी की मौत दो झूलसे

श्रावस्ती जनपद में बीती रात एक फूस के अहाते से अचानक चिंगारीयाँ निकलने लगी ज़ब तक लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक उसमें रखा क़ृषि का सारा सामान जलकर राख हो गई साथ ही उसमें बँधी एक गाय की जलकर मौत हो चुकी थी और दो गाय गंभीर रूप से झुलस गई।

किसानआंदोलन सिर्फ पंजाब का-जनरल वी के सिंह

बागपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने किसान आंदोलन को ले कर बड़ा बयान दिया है केंद्रीय ममतरी ने कहा की जो तस्वीरें निकल कर आ रही है उनसे ऐसा लग रहा है की ये किसान आंदोलन नहीं कुछ और ही है वैसे भी ये आंदोलन सिर्फ पंजाब का है और फ्री फसल पर एकदम से msp सम्भव नहीं है पहले से ही 22 फसलों पर msp लागु है और किसानो की मांग के अनुसार एकदम से msp लागु करना सम्भव भी नहीं है इसके लिए समय चाहिए केंद्रीय मंत्री ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार किसानो की हितेषी है अगर किसान सम्मान निधि और किसानो को मिलने वाली अन्य सुविधाओं को जोड़ दिया जाये तो रक्षा बजट से भी ज्यादा क़ृषि को मिल रहा है केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह आज सुबह बागपत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूरेश्वर महादेव मंदिर मे पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री ने परशुराम तपोस्थली परशुराम खेड़ा मे चल रही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारीओं का भी निरिक्षण किया