Home Blog Page 363

तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर गंभीर घायल।

जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के खतौली रोड़ पर गांव चुड़ियाला के समीप मीरापुर की ओर से तेज रफ्तार से जा रही एक सेंट्रो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी कार की टक्कर लग जाने के कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया
जानकारी के अनुसार सूर्यकांत पुत्र कंवरपाल गांव निवासी दयालपुर अपनी बाइक पर सवार होकर मीरापुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में अपनी रिश्तेदारी में आया था आज लगभग 4 बजे के करीब वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था मीरापुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही सेट्रो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जबरदस्त टक्कर लग जाने के कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा कार्स चालक कर को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर को कब्जे में ले लिया तथा घायल बाइक सवार को सीएचसी जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया।

रिपोर्ट मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर

ब्रेकिंग कासगंज/पुलिस मुठभेड़ में दो मोटर साइकिल चोरों के पैर में लगी गोलीस्लग पुलिस मुठभेड़ मैं दो शातिर अभियुक्त दबोचे,

रिपोर्ट अशोक शर्मा।

कासगंज।
कासगंज जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है इसी को लेकर जनपद की पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी वी सर्किल इचांर्जन को आदेश दिया की तत्काल मोटरसाइकिल घटनाओं में विराम लगाया जाए ।तथा मोटर
साइकिल चोरी करने वाले शातिर बदमाशों के खिलाफ घर पकड़ अभियान चलाया जाए इसी के चलते कासगंज जनपद में वाहन चेकिंग करने के आदेश जारी किये थे ।आदेश के
अनुपालन मैं सिढ़पुरा पुलिस द्वारा सिदपुरा पटियाली मार्ग पर वाहन
चेकिंग के दौरान दो वाइक परसवार छहसंदिग्धों को रुकने का इशाराकिया
जिस पर तेज़ी से वाहन को मोड़ कर भगाने का प्रयास किया गया ।पुलिस द्वारा पीछा करने पर अभियुक्त गणों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करदीजिसके जबाब मैं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो वाइक सवारों के पैर मैं जा लगी।जो गोली लगने से घायल होकर गिर गए। बही उनके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाने मैं सफलरहे हैं ।जिनकी तलाशजारी है।घायलों के पास जाकर पूछताछ करने पर पता चलाकि ये वाइक चोर गिरोह के शातिर सदस्य हैं इनमें शिवरतन व दीपू के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत 5-5 मुकद्दमे दर्ज है, अभियुक्तों की तलाशी करने पर इनके कब्जे से दो तमंचा 315 वोर, 5 जिंदा कारतूस व चोरी की वाइक बरामद हुई है,।

लटेरी पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा हाथ ठेला वालों को एकत्रित कर सब्जी मंडी में दुकाने लगाने को लेकर हिदायत।

मध्य प्रदेश।
गुरुवार को लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी द्वारा नगर परिषद के कर्मचारी के साथ नगर में रोड पर हाथ ठेला लगाने वालों को एकत्रित कर उन्हें सब्जी मंडी में दुकान लगाने के लिए समझाईश दी गई है।जानकारी के अनुसार नगर परिषद और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नगर में रोड पर हाथ ठेला लगाने वाले सब्जी और फल विक्रेताओं को एकत्रित कर उन्हें सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर समझाईश दी गई है। साथ ही रोड पर दुकान लगाने की स्थिति में कार्रवाई की बात की गई है ।

लटेरी से जितेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर काजला दाहा मोड़ के पास से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त।

अंचलाधिकारी ने बालू लदे दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु डीटीओ एवं डीएमओ को लिखा पत्र

शिकारीपाड़ा(दुमका)झारखंड।

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने में स्थानीय प्रशासन असफल साबित हो रहा है|क्षेत्र में लगभग प्रतिदिन बालू का उठाव एवं परिवहन धड़ल्ले से जारी है|ज्ञात हो कि जिला खनन टास्क फोर्स की बैठकों में उपायुक्त द्वारा संबंधित थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी दी जाती रही है,लेकिन प्रखंड प्रशासन इस अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगा पा रहा है|यदा कदा ग्रामीणों की सूचना पर अवैध बालू लदे दो-चार ट्रैक्टर पकड़े जा रहे हैं|बुधवार की देर शाम अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर काजला दाहा मोड़ के निकट से दो बालू लदे ट्रैक्टर को परिवहन करते हुए पकड़ा है| पकड़े गए ट्रैक्टरों को थाना परिसर के बाहर खड़ा कर शिकारीपाड़ा पुलिस को सुरक्षा एवं अग्रेतर कारवाई की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी गणेश पासवान का कहना है कि बालू लदे ट्रैक्टरों को अंचल अधिकारी द्वारा पकड़ा गया है इसलिए आगे की कार्रवाई अंचल अधिकारी को ही करनी है,दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने बताया कि मैंने कजला दहा मोड़ के निकट से दो ट्रैक्टरों को बालू परिवहन करते हुए पकड़ा है|चालक मेरी गाड़ी देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए । पकड़े गए वाहनों को पुलिस के हवाले किया गया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका को लिखा जा रहा है|दोनों वाहनों के पीछे ट्रैक्टर के ट्रॉली में नंबर अंकित नहीं है |नियमानुसार ट्रैक्टर का अलग एवं ट्राली का अलग नंबर होता है| इसकी जांच जिला परिवहन पदाधिकारी को करनी है तथा कार्रवाई उन्हीं को करनी है।

जेल में बनेगी मीठे स्वादिष्ट कुरकुरे बिस्कुट।

रिपोर्ट शिव कुमार मिश्रा।

फर्रुखाबाद :- फतेहगढ़ के जिला कारागार में आज बंदियों के कौशल विकास व पुनर्वास पर जेल में 6लाख की कीमत से एक बेकरी का लोकार्पण किया गया अब इस बेकरी के उत्पाद जेल के अलावा केंद्रीय कारागार व जनपद की अन्य कैंटीन में भी भेजा जायेगा . इसकी जानकारी कारागार अधीक्षक भीमनसैन मुकुंद ने दी. उन्हों ने बताया कि इस बैकरी की लागत 6 लाख रु है इसको सांसद निधी से बनबाया गया है इसलिए आज सांसद मुकेश राजपूत ने इस बेकरी का उदघाटन किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, DIG,PN पाण्डेय जेल , जिला कारागार अधीक्षक भीमसैन मुकुंद मौजूद रहे।

जेल में बनेगी नमकीन और मीठे स्वादिष्ट बिस्कुट ।

रिपोर्ट शिव कुमार मिश्रा।

फर्रुखाबाद :- फतेहगढ़ के जिला कारागार में आज बंदियों के कौशल विकास व पुनर्वास पर जेल में 6लाख की कीमत से एक बेकरी का लोकार्पण किया गया अब इस बेकरी के उत्पाद जेल के अलावा केंद्रीय कारागार व जनपद की अन्य कैंटीन में भी भेजा जायेगा . इसकी जानकारी कारागार अधीक्षक भीमनसैन मुकुंद ने दी. उन्हों ने बताया कि इस बैकरी की लागत 6 लाख रु है इसको सांसद निधी से बनबाया गया है इसलिए आज सांसद मुकेश राजपूत ने इस बेकरी का उदघाटन किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, डीआई, पी, जी पाण्डेय जेल , जिला कारागार अधीक्षक भीमसैन मुकुंद मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि पर्व को डीएम एसपी ने किया फल वितरणकासगंज महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम एसपी ने कावड़ियो को बाटे फल, दूध, बिस्किट,।

कासगंज/सोरों।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कोशिक ने शिविर लगाकर कावड़ियो को कराया जलपान।
जिलाधिकारी व एसपी ने कावड़ियो का हालचाल जाना।
कासगंज सोरों रोड पर प्रशासन ने लगाया सेवा शिविर।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कासगंज जनपद में बड़ा उत्सव का माहौल हैl सोरों स्थित लहरा घाट से कांवरियों गंगा जली में गंगा जल में गंगाजल भरकर अपने स्थान की ओर अपने आराध्य पर चढ़।ने के लिए ले जा रहे हैं। यह कांवरिया मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा दिल्ली अन्य प्रदेश से गंगाजल भरकर लहरा घाट से कल सुबह भगवान शिव पर शिवरात्रि के दिन चढ़ाएंगे। इसी को लेकर आज जिला प्रशासन व पुलिस के द्वारा आज जिला कलेक्टर स्थित कासगंज बरेली मार्ग पर जिला अधिकारी सुधा वर्मा व पुलिसअधीक्षक अर्पण। रजत कौशिक द्वारा कांवरिया श्रद्धालुओं को फल बिस्किट ब दूध वितरण कर पुण्य लाभ कमाया।तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह बेरिंग कटिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। कांवरिया श्रद्धालु वाले रोड पर किसी भी तरह का ट्रैफिक नहीं चलने दिया जा रहा।

भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बी0एस0सी0नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर व पोस्ट बेसिक बी0एस0सी0नर्सिंग के छात्रों का रिजल्ट रहा शत- प्रतिशत।

जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र के भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बी0एस0सी0 नर्सिंग सेकंड सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमे शीतल और खुशी ने 79 प्रतिशत अंक पाकर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 76 प्रतिशत अंको के साथ सुनैना ने द्वितीय स्थान एवम 75 प्रतिशत अंक पाकर महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रथम वर्ष में महिमा तंवर 73.8 प्रतिशत अंक पाकर कक्षा में प्रथम स्थान पाने में सफल रही एवम दीपा 71.8 प्रतिशत अंक पाकर अपनी कक्षा में दूसरे स्थान पर रही। 70.8 अंक पाकर पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समस्त छात्रों ने अपने गुरुजनों के चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर समस्त शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी प्रधानाचार्या डॉ0 ड़ी विजया को दिया। जिनके कुशल निर्देशन के अभाव के बिना यह मुकाम असंभव था। छात्रों ने कहा कि प्रधानाचार्या एवम समस्त शिक्षक उन्हें समय समय पर प्रेरित करते रहते है। इस अवसर पर शिक्षिका भावना शर्मा, शालिनी कपूर, उर्वशी,रिहाना भट्ट, विशाखा राठी, शोभा,रमा मालिक, शिक्षक शेखर, शिवनारायण गोस्वामी,बिजेंद्र सिंह, हरि सिंह, विनय सिंह, मनीष कुमार, आदि उपस्थित रहे एवम सभी ने छात्रो को उनकी सफलता पर बधाई दी।
रिपोर्ट मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर

आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के मद्देनजर एसपी पीस कमेटी की बैठक मे हुए शामिल..

रिपोर्ट..वसीम

मिर्जापुर। अगामी त्यौहार महाशिवरात्रि ,होली को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को बनाये रखने के दृष्टिगत थाना चुनार थाना अदलहाट व थाना अहरौरा के नगर पुलिस चौकी मे क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में शामिल समस्त संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने का आह्वान किया गया तथा साथ-ही-साथ अराजक तत्वों एवं विधि-विरूद्ध कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी बैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गयी। सभी से अगामी त्योहार महाशिवरात्रि ,होली को शान्तिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ।
पीस कमेटी के बैठक के पश्चात एसपी थाना चुनार क्षेत्र सम्भ्रांत लोगो के साथ पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। तथा सम्बन्धित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

स्लग.. आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के मद्देनजर एसपी पीस कमेटी की बैठक मे हुए शामिल..रिपोर्ट..वसीम

मिर्जापुर। अगामी त्यौहार महाशिवरात्रि ,होली को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को बनाये रखने के दृष्टिगत थाना चुनार थाना अदलहाट व थाना अहरौरा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में शामिल समस्त संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने का आह्वान किया गया तथा साथ-ही-साथ अराजक तत्वों एवं विधि-विरूद्ध कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी बैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गयी। सभी से अगामी त्योहार महाशिवरात्रि ,होली को शान्तिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ।
पीस कमेटी के बैठक के पश्चात एसपी थाना चुनार क्षेत्र सम्भ्रांत लोगो के साथ पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया । तथा सम्बन्धित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।