Home Blog Page 361

पीड़त ने लगाया रेंजर पर दबँगई करने का आरोप जबरिया उठा कर रेंज हवालात में बंद कर की गयी मारपीट

बहराइच के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के वन रेंज धर्मापुर में एक युवक ने रेंजर पर दबँगई करने का आरोप लगाया है। प्राप्त सुचना के अनुसार धर्मापुर वन रेंज के ग्राम धर्मापुर के निवासी मलखे पुत्र सोहराब खान उम्र (69)ने बताया की बीते बुधवार को वह बहराइच किसी कार्यवश गया हुआ था वापसी के वक़्त रात8बजे मिहींपुरवा के कतर्निया बस स्टैंड के पास से धर्मापुर रेंजर मोबीन आरिफ अपनी टीम के साथ जबरिया किसी सुचना के अपनी गाडी में बैठा ले गये। और रेंज कार्यालय पर ले जा कर पूरी रात भयानक रूप से मार पीट किया गया। अगली सुबह परिजनों को सुचना मिली तो रेंज कार्यालय पहुंच कर मार पीट व उठा कर ले आने का कारण पूछा गया जिसपर रेंजर आग बबूला हो कर परिजनों के सामने भी मारा पीटा। पीड़ित किया मानें तो उसके पुत्र के खिलाफ वन अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है जिसके संबंध में रेंज अधिकारी मोबिन आरिफ उसके पुत्र को लगभग एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार करने हेतु गये थे जिसको मौके पर ना पाकर पुरे खानदान को देख लेने किया धमकि देते हुए वापस लौट आए थे। उसी के अनख में पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति को उठा कर बुरी तरह प्रताड़ित किया और जुर्माने के नाम पर 50000रूपये रिश्वत किया मांग कि गयी।पीड़ित ने बताया किया मौके पर 5000रूपये जु दिया गया है और बाकी के 45000रुपये 11मार्च को देने है नहीं तो रेंजर द्वारा पुनः उठा कर बंद करने किधमकी दी गयी है। फील- हाल परिजनों द्वारा एम्बुलेंस किया सहायता से पीड़ित को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा भर्ती कराया गया है।जहां डॉक्टरों द्वारा शुरुआती इलाज किया जा रहा है।इस मामले पर धर्मापुर रेंजर मोबिन आरिफ से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मलखे पर वन अधिनियम के कई अभियोग पंजीकृत है जिसके संबंध में कार्यवाही कई जा रही है, बाकि मार पीट का आरोप निराधार है।डी एफ ओ कतर्निया बी शिव शंकर से मामले के बारे में जानकारी ली गयी तो उनके द्वारा बताया गया की मामले की जानकारी नहीं है। जाँच की जाएगी

प्रज्ञा केंद्र संचालक मुकेश कुमार पाल की अध्यक्षता में झारखंड राज्य प्रज्ञा केंद्र संघ के गठन हेतु बैठक आयोजित

बैठक में सर्वसम्मति से किया गया कमेटी का गठन,मुकेश कुमार पाल अध्यक्ष एवं विश्वजीत भंडारी बने कमेटी के उपाध्यक्ष

रानीश्वर(दुमका)

आज शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर रानीश्वर में प्रज्ञा केंद्र संचालक मुकेश कुमार पाल की अध्यक्षता में झारखंड राज्य प्रज्ञा केंद्र संघ के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया|मौके पर कमेटी के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव संयुक्त,सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार पाल को अध्यक्ष,विश्वजीत भंडारी को उपाध्यक्ष,विश्वजीत रावत को सचिव,शमसू खान को संयुक्त सचिव,संदीप सोरेन को कोषाध्यक्ष,
तथा गोष्ट गोपाल घोष,इंद्रनाथ मंडल,हेमलाल मरांडी,अनिमेष मंडल,रुखसत आलम,एहसान आलम,मनोजित दत्त,रुद्रदीप सेन,देवदास घोष,वृंदावन कापरी एवं देवाशीष चटर्जी को सर्व समिति से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया|बैठक में निर्णय लिया गया कि रानीश्वर प्रखंड के सभी पंचायत में प्रतिनियुक्त प्रज्ञा केंद्र संचालक मिल जुलकर कार्य करेंगे तथा विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के शोषण का विरोध करेंगे|झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग द्वारा प्रेषित पत्र ज्ञापन संख्या 586 दिनांक 1 3 2024 के आलोक में निदेशक पंचायत राज निदेशालय निशा उरांव द्वारा प्रासंगिक पत्र के संबंध में डिटेल पंचायत परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में प्रज्ञा केंद्र संचालक की नियुक्ति की गई है|उक्त प्रतिनिधि संचालक को ई ग्राम स्वराज मनरेगा पी डी आई जन्म एवं मृत्यु की पंजीकरण विश्वकर्म योजना गम पोर्टल तथा अन्य कार्य से संबंधित डाटा प्रविष्टि के कार्य ग्राम पंचायत के सचिवालय एवं मुखिया के सहयोग के लिए प्रज्ञा केंद्र संचालक को लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड दिया जाए । बैठक में मुकेश कुमार पाल,अनिमेष मंडल,विश्वजीत भंडारी,विश्वजीत रावत,इंद्रनाथ मंडल,संदीप कुमार सोरेन,रुखसत आलम,एहसान आलम,शमशु खान,मनोजित दत्त, हेमलाल मरांडी,रूद्रदीप सेन गोस्ट गोपाल घोष वृंदावन कापरी आदि मौजूद थे।

जावती में 3 दिन से लापता 33 साल के व्यक्ति का कुएं में मिला शव ।

लटेरी/मध्य प्रदेश।शुक्रवार को आनंदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम जावती मे 3 दिन से लापता एक 33 साल के व्यक्ति का शव गांव के ही एक कुएं मे मिला है। आनंदपुर थाना प्रभारी दीपक राठौर ने बताया है। कि मृतक करीब 3 दिन से लापता था जिसका शव गांव के ही एक खाली कुएं मे मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौप दिया है। और मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम जगमोहन कुशवाह उम्र 33 साल निवासी जावती का बताया जा रहा है।

लटेरी से जितेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

महाशिवरात्रि पर्व के अफसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिरों का लिया जायजा ।

कासगंज।
जनपद कासगंज में महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कासंगज श्री राजेश कुमार भारती द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्याम देवता शिवालय थाना क्षेत्र ढोलना एवं भतेश्वरनाथ मन्दिर, कासगंज पर जलाभिषेक एवं आयोजित मेलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया सम्बन्धित को शान्ति सुरक्षा व्यवस्था एवं महिला/बालिकाओं के आवागमन के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

रिपोर्ट , मो कामरान अहमद
जनपद कासगंज यूपी।

बाराबंकी यू०पी०

                                   *बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में  पुलिस मुठभेड़ में वांछित, घायल बदमाश की हुई  गिरफ्तारी*

( रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा )

बाराबंकी।
आपको बता दें की बाराबंकी में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज रात्रि को थाना प्रभारी कोतवाली नगर पुलिस बल के साथ तलाश वांछित, चेकिंग में थे कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नागेश्वर नाथ मन्दिर के पीछे, कब्रिस्तान के पास एक सन्दिग्ध व्यक्ति आता हुए दिखायी दिया, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सन्दिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल, गिरफ्तार अभियुक्त अजीम पुत्र शफीक निवासी वाल्दा रोड, पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिंदा, 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है । आरम्भिक जांच से मालुम हुआ है कि अभियुक्त अजीम थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से वांछित अभियुक्त है, अभियुक्त अजीम पर चोरी व मादक तस्करी सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बाराबंकी यू०पी०

( रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा )
बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में वांछित, घायल बदमाश की हुई गिरफ्तारी

आपको बता दें की बाराबंकी में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज रात्रि को थाना प्रभारी कोतवाली नगर पुलिस बल के साथ तलाश वांछित, चेकिंग में थे कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नागेश्वर नाथ मन्दिर के पीछे, कब्रिस्तान के पास एक सन्दिग्ध व्यक्ति आता हुए दिखायी दिया, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सन्दिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल, गिरफ्तार अभियुक्त अजीम पुत्र शफीक निवासी वाल्दा रोड, पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिंदा, 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है । आरम्भिक जांच से मालुम हुआ है कि अभियुक्त अजीम थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से वांछित अभियुक्त है, अभियुक्त अजीम पर चोरी व मादक तस्करी सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बागपत ब्रेकिंग! जनपद बागपत मे मिला यूवक का शव ! मौके पर पहुंची पुलिस!

बागपत।
जनपद के चांदीनगर थानाक्षेत्र ग्राम खट्टा प्रलाहदपुर मे यूवक का मिला शव !….. मौके पर पहुंची पुलिस !….. शव की गर्दन अकड़ी हुई थी !….. खेत मे पडा मिला यूवक का शव!. ….. मौके पर पहुंचे परिजनो ने अक्षय के रूप मे की शिनाख्त!….. परिजनो के अनुसार म्रतक नशे का था आदी!….. परिजनो ने शव का पोस्टर्माटम कराने से किया इंकार!….. बाईट म्रतक के परिजन !…..

बागपत से सुनिल अग्रवाल!

करोड़ों रुपए की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 6 अरेस्टइंडिया से चीन हो रही थी तस्करी, चीन में लकड़ी का है आस्था का महत्व।

सहारनपुर।यूपी।
हिमाचल प्रदेश की वन विभाग की टीम और नगर कोतवाली पुलिस ने कीमती लकड़ियों का एक जखीरा पकड़ा है। छह आरोपियों को अरेस्ट भी किया गया है। आप ए स्कीम की लकड़ी को इंडिया से तस्करी कर चीन में बेचते थे। थाना सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
थाना सिटी कोतवाली के मछली बाजार में किराए के मकान में कुछ नेपाली लोग रहते हैं। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, नेपाल और चीन के कुछ लोग इंडिया से कीमती लकड़ी (मेपल ट्री) की तस्करी करते हैं। हिमाचल प्रदेश से ए वन विभाग की टीम और सहारनपुर थाना नगर कोतवाली की पुलिस ने एक मकान पर छापा मार कर 6 लोगों को अरेस्ट किया है। चीन में लकड़ी की धार्मिक महत्वता,आरोपियों के पास से करोड़ों रुपए की लकड़ी बरामद हुई है। लकड़ी को बर्तनों की सेप में बनाया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं वहीं 10 लाख के करीब कैश बरामद होना भी बताया जा रहा है। इस लकड़ी को चीन में भारी कीमतों में बेचा जाता है। चीन के लोग इस लकड़ी के माध्यम से पूजा करते हैं। इसका कोई धार्मिक महत्व भी बताया जा रहा है।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, मेपल ट्री की तस्करी के लिए एक बहुत बड़ा ग्रुप काम करता है। हिमाचल प्रदेश में 8 दिन पहले इसी लकड़ी की तस्करी के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हीं की सूचना पर हिमाचल वन विभाग की टीम सहारनपुर पहुंची थी।

लकड़ी को देते हैं बर्तनों का रूप
वन विभाग सूत्रों के अनुसार, मेपल ट्री हिमाचल प्रदेश में बहुत ही रियल मिलता है। पहाड़ों की तलाठी में जाकर यह है पेड़ दिखाई देता है। यह तस्कर इस पेड़ की जड़ को काटकर लाते हैं और इस लकड़ी को सहारनपुर में लाकर लकड़ी के बर्तन बनाते है। इस बर्तन पर पेंटिंग कर चीन में सप्लाई करते थे

महोबा जिले कि कोतवाली खरेला में थानेदार साहब सरकारी नौकरी पाकर आराम फरमा रहे है

रिपोर्ट राजीव तिवारी
बुंदेलखंड।

महोबा जिले मैं चश्मदीद गावाहो को लेकर अपराधियों का फरमान मामला महोबा जिले कि कोतवाली खरेला से सटे कुआ गांव का है अपराधियों ने हत्या कारित करने जैसी घटना को अंजाम दिया था घटना का मुकदमा महोबा न्यायलय मैं विचाराधीन चल रहा है उस घटना मैं पीड़ित कि गवाही होना है न्यायलय मैं गवाही होने से पहले ही अपराधियों ने गवाही पीड़ित के घर मैं घुस कर वालात्कार करने कि कोशिश कि वही दूसरी ओर 10 साल कि नाबालिग बच्ची के साथ छेड़ छाड़ कर उसके कपडे उतार दिए उसके गुप्त अंगों के अन्दर ऊँगली डाली पीड़ित माँ और बेटी के चिल्लाने के दौरान पीड़ित के जैठ और भतीजी ने ललकारा तो अपराधी राहुल, बालेन्द्र, छत्रपाल, देवनारायण, उपेंद्र तिवारी इत्यादि अपराधियों ने मारपीट कि गाली गलौज कि और धमकी दी है कि हम लोगों के खिलाफ अगर कोर्ट मैं गवाही दी तो तुम्हारी और तुम्हारी लड़की कि इज्जत नीलाम कर देंगे उक्त घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने कोतवाली खरेला मैं अपराधियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया तो कोतवाल साहब ने कोई सुनवाई नहीं कि जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से न्याय कि गुहार लगाई है सवाल तो यह है कि कोतवाल साहब ने अपराधियों के खिलाफ जाँच कर कार्यवाई क्यों नहीं कि क्या कोतवाल साहब को योगी सरकार का कोई खोफ नही है क्या कोतवाल साहब को किसी भी प्रकार का कोई दबाव है कार्यवाई न करने का क्या कोतवाल साहब इसी प्रकार अपनी चुप्पी साधे बैठे रहेंगे क्या अपराधी इसी प्रकार घटना को अंजाम देते रहेंगे देखने वाली बात तो अब यह होंगी कि योगी सरकार मैं पीड़ित माँ और बेटी को महोबा प्रशासन से मिल पाता है न्याय या नहीं*

ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

बहराइच।
वनटांगिया महबूब नगर के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार, डीएम एसडीएम व मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 144 लोगों के दावा स्वीकृत होने के बाद भी नही मिला अधिकार पत्र।तहसील मिहीपुरवा में चुनाव बहिष्कार का मामला बढ़ता जा रहा है एक ओर जहां न्याय पंचायत आम्बा में 25 हजार की आबादी ने नेटवर्क की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार कर दिया है वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत हसुलिया के वन टांगिया गांव महबूब नगर के ग्रामीणों ने विकास से जुड़े कई मांगों को लेकर चुनाव बहिष्कार कर दिया है। गांव की जनसंख्या 3 हजार से अधिक है और मतदाताओं की संख्या यहां 17 सौ के करीब है। गुरुवार को गांव में स्थित धवरा बाबा मंदिर के प्रांगण में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और हाथ में पोस्टर बैनर लेकर चुनाव बहिष्कार की बात कही है। गांव निवासी वन अधिकार समिति अध्यक्ष डॉ0 देवनारायण वर्मा, सचिव लवकुश कुमार, रामचन्द्र, राम निवास, अमरीका प्रसाद, कमला प्रसाद, पालेलाल, छोटेलाल, गणेशगिरी, राजकुमारी, ऊषा गिरी, रिंका, सावित्री देवी, नीलम वर्मा ने बताया कि उनका गांव वन टांगिया गांव है जिसे अभी तक राजस्व गांव का दर्जा नही मिला है। जबकि पात्रता सूची में गांव के 144 लोगों कर नाम दर्ज है जिन्हें अभी अधिकार पत्र नही मिला है साथ ही गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है और गांव में किसी भी व्यक्ति को परिवार रजिस्टर में नाम नही दर्ज है। ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल, परिवार की नकल व पात्रता सूची में नाम दर्ज होने वाले 144 लोगों को अधिकार पत्र दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के सौ से अधिक ग्रामीणों ने अपनी मांगों को जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री को पत्र रजिस्ट्री किया है जिसमें उन्होंने मांग पूरा न होने पर वोट न डालने की बात कही है।