रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुक्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14.03.26 के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आज 10.03.26 को जनपद बाराबंकी के विभिन्न बैंकों के द्वारा कार जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश ने सुबह 10ः00 बजे न्यायालय गेट संख्या-1 से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी, जिसमें जेब्रा पार्क, नबी गंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा और पुलिस लाइन मुख्य रहे। इन क्षेत्रों में रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और आखिर में जनपद न्यायालय के गेट संख्या-2 पर पहुँचकर इसका समापन हुआ। रैली में शामिल वाहनों पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं उनके उनके बैंकों के नामों के बैनर लगाये गये थे।
प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश द्वारा अवगत कराया गया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं लाभों के प्रति जागरूक करना है और बैंक एवं आम जनमानस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। ऋण वसूली मामलों के बैंकों के द्वारा अधिकतम छूट प्रदान कर एन0पी0ए0 मामलों को अधिकाधिक निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है।
श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा प्रगति आख्या से जनपद न्यायाधीश को अवगत कराते हुये कथन किया कि लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी भी बैंकों को दी गई है और बैंकों के बैंक मित्र भी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी प्राप्त हों और लोग इसका लाभ उठा सकें।
शिवानी रावत सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी लोक अदालत हेतु तैयार कराये गये पोस्टर, बैनर, हैण्डबिल इत्यादि को प्राप्त कर उसके द्वारा जन जन तक लोक अदालत की सूचना पहुंचाने के लिए सहयोग दिये जाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त अधिकार मित्र (पी0एल0वी0), बैंक मित्र, लॉ कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, कार, मोटरसाइकिल व साइकिल जागरूकता रैलियों के आयोजन की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से निस्तारण करवाएं तथा न्याय पाने की इस सरल प्रक्रिया का हिस्सा बनें।

