अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का लिया संकल्प हुई सम्मानित

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मौदहा विकासखंड के बम्हरौली गांव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर युवा कौशल विकास मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।
संस्था के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर और विकासात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए “सशक्त महिला किसान समृद्ध भारत” का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने खेती और आजीविका संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


संस्था से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। महिला किसान सरोज ने गीत के माध्यम से समानता का संदेश दिया, जबकि गौरक्षक लल्लू प्रसाद ने भी महिला सम्मान पर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ी। इसमें विजेता रहीं 5 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की गई।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) हमीरपुर के डीडीएम हरिओम सोनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। विशिष्ट अतिथियों में उप निरीक्षक मो. महफूज, रामलाल यादव, महिला कांस्टेबल निशा यादव और हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह शामिल थे। इन सभी ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता दीपराज, अवधेश, अरविंद, हरिओम, प्रदीप, द्रोण, श्रीचंद्र, विपिन, राजेश, प्रमोद और पुष्पेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *