रिपोर्ट – जाहिद अंसारी

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जीएसटी चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्त—मोहम्मद शादाब और मोहम्मद आलम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 01 चेकबुक और 01 पैनकार्ड बरामद हुए हैं।
ASP मनोज यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बोगस फर्में रजिस्टर कर जीएसटी R-1 और 3B रिटर्न दाखिल किए। जाली दस्तावेजों के सहारे फर्जी बिलिंग कर प्रति एक करोड़ के बिल पर एक लाख रुपये कमीशन वसूला जाता था। ओटीपी आधारित जीएसटी रजिस्ट्रेशन का दुरुपयोग कर असली आधार/पैन का इस्तेमाल किया गया है।
गाजियाबाद और दिल्ली से जुड़े इस नेटवर्क में फर्जी बिलिंग का डेटा व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाता था, जिसे घर और ऑफिस से संचालित किया जा रहा था। आगे की कार्रवाई जारी, अन्य संलिप्तों की तलाश तेज की गई है।
