ईख के खेत में युवक का गोली लगा शव पडा मिला

Spread the love

रिपोर्ट – फुरकान जंग

शामली। शामलीं में गन्ने के खेत में गोली लगा शव बरामद, शव मिलने की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव के पास पड़ा मिला 315 बोर का तमंचा, मृतक की छाती में लगी है गोली, पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। शव के पास से आधार कार्ड व मोटरसाइकिल की आरसी सहित अन्य बरामद हुए है, जिससे मृतक युवक की पहचान परवेज निवासी गांव राणामाजरा जनपद पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा-बराला मार्ग स्थित गन्ने के खेत की है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कैराना कोतवाली क्षेत्र के जंगल में ही युवक का शव मिला है, जिसके पास ही एक तमंचा भी पड़ा हुआ है, प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के हर पहलू से जांच की जा रही है। क्योंकि जिस वेपन से युवक को गोली लगी है वह भी पास ही पड़ा है और गोली का खोखा इस तमंचे में फंसा हुआ है, वही बताया गया है कि मृतक युवक परवेज हरियाणा में किसी घटना में वांछित भी चल रहा था, इस पर एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया की चुकी शव अभी मिला है, घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *