रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी । बाराबंकी में आज सांसद तनुज पुनिया हैदरगढ तहसील के ब्लाक त्रिवेदीगंज के ग्राम कन्हईपुर, उसमानपुर, गौरी और सादुल्लापुर एवं और कई गांवो की फसले जल कर राख हो गयी थी, पिछले तीन चार दिन में करीब इस क्षेत्र में 80 बीघे गेहूँ की तैयार फसल आग की चपेट में आकर राख हो गयी।

सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि जिले के कई ब्लाको में विद्युत विभाग की लापरवाही के वजह से किसानो की तैयार फसल जलकर राख हो गयी है। ऐसी कई घटनाएं जिले में हो चुकी है इन घटनाओ से किसान काफी आहत है कम से कम 20 लाख से लगाकर 25 लाख तक किसानो का नुकसान हुआ है। तनुज पुनिया ने राजन सिंह, राहुल तिवारी, दिनेश दीक्षित, अनिल शाह, भगौती मिश्रा, राम किशोर, शिव बहादुर सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह आदि किसानो से मुलाकत कर उप जिलाधिकारी हैदरगढ से संचार के माध्यम से बात की और उचित कार्यवाही करते हुये जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाये जाने की बात की जिसमें उपजिलाधिकारी के माध्यम से अवगत कराया गया कि इसी हफ्ते में किसानो के मुआवजे का भुगतान प्रशासन द्वारा करवा दिया जायेगा।

