हिन्दू नववर्ष के आगमन पर MBS द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर महिला भूमिहार समाज (MBS) द्वारा होटल कम्फर्ट इन, शुभा कॉम्प्लेक्स, महुआबाग में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे डॉ. शकुंतला राय, विनिता राय, साधना राय, कनकलता राय, मीना राय, डॉ. ऋतु राय, गीता राय एवं सुजाता ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके पश्चात गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में वाराणसी से आई MBS की कोर कमेटी सदस्य डॉ. राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, किरण राय एवं वंदना सिंह का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर भजन, नृत्य, नाटक एवं पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रंजना, अर्चना, प्राची, गायत्री एवं ज्योति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा राय ने कुशलतापूर्वक किया।
इस दौरान अर्चना, रंजना, प्रधान विजय लक्ष्मी, मधु, डॉ. किरण, पूनम, प्रतिमा, अंजू, रेनू, शिल्पी, साधना प्रधान, ज्योति, बिंदु, श्वेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *