रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज 15 मार्च को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उप निरीक्षक नागरिक तथा समकक्ष पदों हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

