Homeराष्ट्रीयशुकतीर्थ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष का भव्य...

शुकतीर्थ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मोरना की ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का जिले के पत्रकारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री देवी प्रसाद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री महेंद्र नाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) डॉ. नरेश कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश अग्ररहेरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामसुंदर यादव, जिला अध्यक्ष अयोध्या देव बक्श वर्मा, जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर कन्हैया लाल यादव, जिला महामंत्री अयोध्या हरदेव नारायण तथा हरदोई से नितेश जी शनिवार को शुकतीर्थ पहुंचे।
इस दौरान मुजफ्फरनगर जिले के पत्रकारों ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिथियों ने शुकदेव पीठ पहुंचकर महाभारत कालीन प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा शुकदेव मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और तीर्थ नगरी की धार्मिक एवं ऐतिहासिक परंपराओं की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments